साइबर फ्रॉड अलर्ट: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने से बचें, नहीं तो हो सकती है आपके साथ ठगी

देश पिछले साल से बुरे दौर कोरोना महामारी से गुजर रहा है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है और लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो कि खुद आगे बढ़कर इसका टीका लगवा रहे हैं और वो इसका सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर शेयर कर रहे हैं।

Rahul Yadav | Published : May 13, 2021 1:50 PM IST / Updated: May 13 2021, 07:27 PM IST

देश पिछले साल से बुरे दौर कोरोना महामारी से गुजर रहा है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है और लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो कि खुद आगे बढ़कर इसका टीका लगवा रहे हैं और वो इसका सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर शेयर कर रहे हैं, जो साइबर धोखाधड़ी करने वालों के एक हथियार का काम करता है। अपलोड किया हुआ सर्टिफिकेट आपकी जरूरी डिटेल्स का गलत तरीके से उपयोग कर सकता है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया जागरुकता अभियान...

इसी वजह से गृह मंत्रालय की ओर से साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरुकता अभियान शुरू किया गया। उनकी ओर से लोगों को बताया गया कि 'आपके द्वारा सर्टिफिकेट अपलोड करने से आपकी जरूरी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो सकती है, जिसका हैकर्स गलत उपयोग कर सकते हैं।' 

Latest Videos

मंत्रालय की ओर से किया गया अनुरोध

मंत्रालय की ओर से लोगों से अनुरोध किया गया कि वो कोविड वैक्सीन के सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर अपलोड ना करें क्योंकि इससे उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हो सकती है।

वैक्सीनेशन के तीसरे फेस में है भारत 

भारत इन दिनों वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे फेज में है। केंद्रीय सरकार की ओर से 18 साल और उससे ज्यादा के लोगों को भी वैक्सीन दी जाने की अनुमति दी जा चुकी है। पहले सरकार की ओर से उन लोगों को ही परमिशन दी गई थी, जो लोग 45 साल से ज्यादा के थे। 

हर दिन दर्ज किए गए 3 लाख से ज्यादा केस 

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश इस हफ्ते अपने अंतिम फेज में है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी जा सकती है।   

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता