
Best Gadgets for Gen Z: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की जगह आप अपनों को कुछ खास और उपयोगी गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आप इस बार Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी के लिए कोई शानदार तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं, तो स्मार्ट गैजेट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आज की यंग जनरेशन को ऐसे डिवाइस पसंद आते हैं, जो उनकी पढ़ाई, ऑफिस, फिटनेस, गेमिंग, म्यूजिक और सोशल मीडिया से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। ऐसे में इस धनतेरस आप सोना-चांदी की जगह कुछ स्मार्ट टेक गैजेट्स भी खरीद सकते हैं।
Gen Z के लिए वायरलेस ईयरबड्स रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। इनकी मदद से म्यूजिक सुनने, ऑनलाइन क्लास करने, वीडियो कॉल और पॉडकास्ट सुनने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे युवा को ईयरबड्स गिफ्ट करना चाहते हैं, जिसे म्यूजिक सुनना पसंद है, तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ANC (Active Noise Cancellation) फीचर वाले ईयरबड्स आसपास के शोर को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, गेमिंग पसंद करने वाले युवाओं के लिए लो-लेटेंसी मोड वाला मॉडल बेहतर रहेगा।
स्मार्टवॉच युवाओं के लिए स्टाइलिश होने के साथ-साथ उपयोगी गैजेट भी है। इसकी मदद से फोन के नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, स्टेप काउंट और वर्कआउट से जुड़ी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। कुछ स्मार्टवॉच में GPS और एडवांस फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अगर गिफ्ट पाने वाले व्यक्ति को फिटनेस और टेक्नोलॉजी पसंद है, तो स्मार्टवॉच एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
और पढे़ं- धनतेरस की खरीदारी में न करें देर! जानें शुभ समय और कौन-सी चीजें घर लाना है शुभ
कॉलेज, ऑफिस या दोस्तों के साथ घूमने जाने के दौरान फोन की बैटरी खत्म होना आम परेशानी है। ऐसे में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पावर बैंक काफी काम आ सकता है। 20,000mAh क्षमता वाला पावर बैंक लंबे समय तक स्मार्टफोन चार्ज रखने में मदद कर सकता है। कुछ मॉडल टैबलेट और चुनिंदा लैपटॉप को भी चार्ज करने की सुविधा देते हैं।
अगर आपके GenZ बच्चे को को म्यूजिक सुनना पसंद है, तो पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे घर, हॉस्टल, पिकनिक या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे आकार के स्पीकर आसानी से बैग में रखे जा सकते हैं। वहीं, वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस वाला मॉडल आउटडोर इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
फोटोग्राफी और सोशल मीडिया पसंद करने वाले Gen Z युवाओं के लिए इंस्टेंट कैमरा एक खास तोहफा हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोटो क्लिक करने के तुरंत बाद उसका प्रिंट मिल जाता है। दोस्तों के साथ पार्टी, ट्रिप, बर्थडे और खास मौकों की यादों को तस्वीरों के रूप में सहेजने के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।