
Free Fire India Live Today: दोस्तों, फाइनली वो दिन आ गया जिसका आप सबको सालों से इंतजार था। बुधवार, 28 अक्टूबर को गरेना (Garena) ने ऑफिशियली अपना सबसे चहेता बैटल रॉयल गेम 'फ्री फायर इंडिया' लॉन्च कर दिया है। इस बार गेम सिर्फ वापस नहीं आया है, बल्कि पूरी तरह से 'देसी' अवतार में आया है। लॉन्च के दिन बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार गेम प्ले-स्टोर के सर्च में तुरंत नहीं दिखता है। अगर आप सुबह से गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) पर इसे ढूढ़ रहे हैं और गेम नहीं दिख रहा है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जानिए आप इसे कैसे अपने फोन में फटाफट इंस्टॉल कर सकते हैं…
फरवरी 2022 में ओरिजिनल फ्री फायर (Free Fire) बैन हुआ था, तब इसके 4 करोड़ (40 मिलियन) से ज्यादा प्लेयर्स थे। हालांकि Free Fire Max चलता रहा, लेकिन जो मजा असली गेम में था, वो बात अलग ही थी। 2023 में इसके लॉन्च की खबर आई थी, पर मामला टल गया। अब जाकर 28 अक्टूबर 2026 को यह पूरी तैयारी के साथ वापस लौट आया है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करते समय हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर (Google Play Store या Apple App Store) या Garena की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया लिंक्स का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान थर्ड-पार्टी लिंक या अनवेरिफाइड एपीके (APK) फाइल से गेम डाउनलोड करने पर आपके डिवाइस और डेटा को नुकसान पहुंच सकता है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।