
Free Fire India Mistakes to Avoid: फाइनली, गेमर्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ। जो गेम 2022 में बैन हो गया था, वो अब पूरे देसी स्वैग के साथ फ्री फायर इंडिया (FFI) बनकर वापस आ गया है। गरेना (Garena) के इस गेम को आज 28 अक्टूबर 2026 से आप गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) से एकदम फ्री में डाउनलोड कर पाएंगे। लेकिन गेम डाउनलोड करने और खेलने से पहले कुछ बहुत जरूरी बातें जान लेना जरूरी है। नया गेम नए रूल्स के साथ आया है, इसलिए जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं वो कौन सी 3 गलतियां हैं, जो आपको भूलकर भी नहीं करनी हैं...
अगर आप 18 साल से कम उम्र के हैं, तो पहले की तरह 24 घंटे गेमिंग और अनलिमिटेड पैसे उड़ाने वाली ट्रिक अब नहीं चलेगी। Garena ने अब गेम में तगड़े सेफ्टी फीचर्स डाल दिए हैं। अब 18 साल से कम वालों को खेलने के लिए पैरेंटल कंसेंट (Parental Consent) लेना जरूरी होगा। इसके अलावा आप गेम पर अंधाधुंध पैसे खर्च नहीं कर पाएंगे। इसके लिए 'स्पेंडिंग कैप' (Spending Caps) लगा दी गई है। इस बार ब्रेक रिमाइंडर्स भी लगा दिया गया है, मतलब ज्यादा देर खेलने पर गेम खुद आपको ब्रेक लेने का रिमाइंडर देगा। फेक ऐज (Age) डालकर गेम खेलने की गलती भी मत करिएगा, वरना आपकी आईडी बैन या ब्लॉक हो सकती है।
कई लोगों को लग रहा है कि नया ऐप है तो खेलने के लिए कोई महंगा या हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा और वे नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन अपना पैसा बचाकर रखिए। गरेना ने इस नए गेम को हर तरह के स्मार्टफोन्स के लिए ऑप्टिमाइज किया है। चाहे आपके पास कम रैम वाला नॉर्मल फोन हो या कोई फ्लैगशिप फोन, गेम पूरी तरह स्मूथ चलेगा। फालतू में फोन अपग्रेड करने की गलती न करें, अपने पुराने फोन पर ही चिकन डिनर... सॉरी, 'बूयाह' (Booyah) की तैयारी कर सकते हैं।
गेम के लॉन्च होते ही सबसे बड़ा दिवाली कैंपेन शुरू हो रहा है, जो 15 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसमें आपको इंडियन कल्चर वाले ढेरों लोकल रिवॉर्ड्स, कॉस्ट्यूम और मज़ेदार इवेंट्स मिलेंगे। शुरुआत में मिलने वाले इन फ्री आइटम्स को मिस करने की गलती बिल्कुल मत करिएगा। इसके साथ ही अगर आप प्रो-लेवल खेलते हैं, तो Garena इंडिया में लोकल ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स (ग्रासरूट से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक) लाने वाला है। सिर्फ टाइमपास के लिए मत खेलिएगा, ये आपके लिए ई-स्पोर्ट्स में करियर बनाने का गोल्डन चांस हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। गेमिंग में वित्तीय जोखिम शामिल हो सकता है और इसकी लत लग सकती है। कृपया अपनी जिम्मेदारी और स्थानीय सरकारी नियमों के अनुसार ही खेलें। 18 वर्ष से कम उम्र के गेमर्स माता-पिता की अनुमति और गेम के दिशा-निर्देशों (पैरेंटल कंट्रोल) के साथ ही इसका इस्तेमाल करें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।