लगभग 45 मिनट तक गूगल पर परेशान हुए यूजर्स, नहीं खुले जीमेल, यूट्यूब सहित ये साइट्स

Published : Dec 14, 2020, 06:19 PM ISTUpdated : Dec 14, 2020, 06:20 PM IST
लगभग 45 मिनट तक गूगल पर परेशान हुए यूजर्स, नहीं खुले जीमेल, यूट्यूब सहित ये साइट्स

सार

पूरी दुनिया में आज शाम लगभग 5 बजे गूगल की कई सेवाएं बाधित हो गई। गूगल की जीमेल सेवा, हैंगआउट और यूट्यूब समेत कई सेवाओं पर एरर का पेज दिखने लगा। लगभग 45 मिनट तक सभी लोग परेशान हुए।

टेक डेस्क : पूरी दुनिया में आज शाम लगभग 5 बजे गूगल की कई सेवाएं बाधित हो गई। गूगल की जीमेल सेवा, हैंगआउट और यूट्यूब समेत कई सेवाओं पर एरर (Gmail-Youtube Down) का पेज दिखने लगा। लगभग 45 मिनट तक सभी लोग परेशान हुए। गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब इस एरर को सॉल्व कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी इसी साल 20 अगस्त को जीमेल करीब सात घंटे तक ठप रहा था। कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत की। जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल कीप, गूगल चैट और गूगल मीट में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

PREV

Recommended Stories

Jio ने लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता हैप्पी न्यू ईयर प्लान! जानें पैसा और फायदा...
New iPhone में ब्लिंक होते हरे और ऑरेंज डॉट्स का राज क्या है?