गूगल जल्द लाएगी नया डिवाइस, अमेजन फायर टीवी स्टिक को देगी टक्कर

दिग्गज टेक कंपनी एक नया डिवाइस जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। कहा जा रहा है कि गूगल का यह नया डिवाइस अमेजन के फायर टीवी स्टिक को टक्कर देगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2020 11:20 AM IST

टेक डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी एक नया डिवाइस जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। कहा जा रहा है कि गूगल का यह नया डिवाइस अमेजन के फायर टीवी स्टिक को टक्कर देगा। अभी तक कंपनी क्रोमकास्ट (Chromecast) के जरिए काम कर रही थी, लेकिन अमेजन और एप्पल जैसे ब्रांड्स से व्यूअर्स को ज्यादा बढ़िया एक्सपीरियंस देने के लिए नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। इसका कोड नेम Sabrina है। कंपनी इस गैजेट के जरिए व्यूअर्स को एंड्रॉइड टीवी का बेहतरीन अनुभव देना चाहती है। 

मिल सकता है नया रिमोट
क्रोमकास्ट (Chromecast) के पहले आ चुके वर्जन में रिमोट नहीं है। इससे यूजर को इसका इंटरफेस एक्सेस करने के लिए पूरी तरह स्मार्टफोन पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन लीक हुई जानकारी के मुताबिक, लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस में इंटरफेस को एक्ससेस करने के लिए नया रिमोट मिल सकता है। डिवाइस फर्मवेयर 4K स्ट्रीमिंग को 60fps पर सपोर्ट करेगा।

Dolby Vision को करेगा  सपोर्ट 
यह डिवाइस HDR और Dolby Vision को भी सपोर्ट करेगा। कास्टिंग डिवाइस में Amlogic S905X2 चिपसेट होगा, जिसके साथ 2 जीबी की रैम होगी। जानकारी के मुताबिक, डिवाइस के मार्केटिंग वीडियो का भी पता चला है, जिसमें यूजर इंटरफेस और रिमोट दिख रहा है। यह प्रोडक्ट ओवल शेप में होगा। रिमोट में नेविगेशन और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है। 

4A पिक्सल के साथ हो सकता है लॉन्च
यह डिवाइस 4A पिक्सल के साथ लॉन्च हो सकता है। इंटरफेस के जरिए इसे नेस्ट डिवाइसेस से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। इससे घर में मौजूद सभी कैमरों का एक्सेस मिलेगा। डिवाइस में एक नया Low Latency Mode भी होगा। इसका इस्तेमाल स्क्रीन पर गेम स्ट्रीम करते हुए किया जा सकेगा। गूगल का Pixel 4A मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह एप्पल के  iPhone SE 2020 को टक्कर दे सकता है। 


 

Share this article
click me!