
GTA 6 Launch Time: दुनियाभर के गेमिंग फैंस जिस पल का पिछले 13 साल से इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी आखिरकार आ गई है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) का सुपरहिट फ्रेंचाइजी गेम GTA 6 अब लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंटरनेट पर हर तरफ सिर्फ इसी गेम की चर्चा हो रही है और खिलाड़ी एक बार फिर क्राइम और एडवेंचर की दुनिया में उतरने के लिए बेताब हैं। अगर आप भी इस गेम को खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो डाउनलोड बटन दबाने से पहले इसकी टाइमिंग, कीमत और स्टोरेज से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स यहां जान लें...
भारतीय गेमर्स के लिए इंतजार आज रात खत्म हो रहा है। आप 19 नवंबर 2026 की रात ठीक 12:00 AM से इस गेम को खेलना शुरू कर सकेंगे। अलग-अलग देशों में यह गेम वहां के लोकल समय के हिसाब से आधी रात को लाइव होगा।
GTA 6 begins rolling out in 3 hours, starting with New Zealand. Check the launch timeline for each region in order.
Tip: You can convert any of the timezones below to yours by typing the date and time in the Notes app, then tapping it to show the exact time for you. https://t.co/XM4Niltk59
— GTA 6 Countdown ⏳ (@GTAVI_Countdown) November 18, 2026
फिलहाल यह गेम PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series X|S कंसोल पर ही उपलब्ध होगा।
अगर आपके गेमिंग कंसोल में स्टोरेज फुल चल रही है, तो अभी से कुछ पुराने गेम डिलीट कर दें। GTA 6 का मैप और ग्राफिक्स इतने बड़े हैं कि ये गेम आपके कंसोल में करीब 212GB तक की जगह घेर लेगा। तेज इंटरनेट कनेक्शन और पर्याप्त स्टोरेज होने पर ही आप इसे बिना रुकावट डाउनलोड कर पाएंगे।
स्टैंडर्ड एडिशन (Standard Edition)- ₹5,999 में इसे खरीद सकते हैं। ये गेम का बेसिक वर्जन है, जिसमें आपको पूरा मेन गेम खेलने को मिलेगा।
अल्टीमेट एडिशन (Ultimate Edition)- इसके लिए आपको ₹1,500 ज्यादा खर्च करने होंगे। यानी इसकी कीमत ₹7,499 है, लेकिन बदले में कई खास फायदे मिलेंगे।
कंपनी प्री-ऑर्डर पैकेज के तौर पर 'विंटेज वाइस सिटी पैक' (Vintage Vice City Pack) भी दे रही है। इसमें 1955 की क्लासिक Vapid Stanier सेडान कार, एक गैराज, नए कपड़े, हेयरस्टाइल और हथियार का एक खास पैटर्न शामिल है।
इस बार गेम की कहानी अमेरिका के एक काल्पनिक राज्य लियोनिडा (Leonida) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खिलाड़ियों को मियामी से प्रेरित मशहूर वाइस सिटी (Vice City) की झलक भी देखने को मिलेगी। गेम में पहली बार दो मुख्य किरदार लूसिया कैमिनोस (Lucia Caminos) और जेसन डुवाल (Jason Duval) साथ नजर आएंगे। एक लूट (रोबरी) के गलत हो जाने के बाद दोनों एक बड़ी आपराधिक साजिश में फंस जाते हैं। पिछले गेम्स के मुकाबले इस बार ओपन-वर्ल्ड मैप कहीं ज्यादा बड़ा और असली जैसा बनाया गया है, जिसमें शहरों के साथ-साथ वाइल्डलाइफ (जंगली जीव-जंतु) भी देखने को मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे आधिकारिक घोषणाओं, गेमिंग अपडेट्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। गेम की कीमत, डिजिटल बोनस और किसी शहर में डिलीवरी की उपलब्धता स्टॉक और प्लेटफॉर्म की शर्तों के अनुसार बदल सकती है। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्टोर या ऐप पर जानकारी जरूर चेक कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।