
Cheap Mobile Recharge Hacks: हर महीने रिचार्ज की टेंशन रहती है? ₹199, ₹299, ₹399... देखते-देखते मोबाइल का खर्च जेब पर भारी पड़ने लगा है। एयरटेल, जियो और Vi ने प्लान्स इतने महंगे कर दिए हैं कि अब हर महीने रिचार्ज का बोझ जेब पर भारी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ा समझदारी से प्लान करें, तो वही रिचार्ज आपको काफी सस्ता पड़ सकता है। बस आपको कुछ आसान तरीके अपनाने होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एकदम धांसू और प्रैक्टिकल तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप महंगाई के इस दौर में भी सस्ता रिचार्ज पा सकते हैं।
बहुत लोग गलती यही करते हैं कि बिना जरूरत देखे ही रिचार्ज कर लेते हैं। अगर आप सिर्फ कॉल करते हैं तो हाई डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं है और अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो कॉल वाले सस्ते प्लान से काम नहीं चलेगा। हर कंपनी जैसे Jio, एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से प्लान देती हैं। आपको अपने यूज के हिसाब से सही प्लान चुनना आना चाहिए।
आजकल कंपनी के ऑफिशियल ऐप या थर्ड पार्टी ऐप से रिचार्ज करने पर कई बार कैशबैक और डिस्काउंट मिल जाता है। ये छोटा सा फायदा हर महीने जोड़कर बड़ा बचत बन जाता है। अगर आप बार-बार रिचार्ज करते हैं, तो ऐप ऑफर्स जरूर चेक करें। कई बार 5% से लेकर 20% तक का फायदा भी मिल सकता है।
अगर आप हर महीने रिचार्ज करते हैं तो थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन 3 महीने, 6 महीने या सालाना प्लान लेने पर हर महीने का खर्च कम हो जाता है। कई कंपनियां लॉन्ग वैलिडिटी प्लान में एक्स्ट्रा डेटा या ओटीटी बेनिफिट भी देती हैं, जिससे और ज्यादा फायदा हो जाता है।
एक बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि 2GB प्रतिदिन का प्लान लेते हैं, लेकिन पूरा डेटा इस्तेमाल ही नहीं करते। अगर आपका डेटा आधा भी बच जाता है तो आप पैसा बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए पहले 2-3 दिन अपना डेटा यूज़ देखें और फिर सही प्लान चुनें।
फेस्टिवल्स या स्पेशल सेल के समय टेलीकॉम कंपनियां अच्छे ऑफर देती हैं। कई बार कम पैसों में ज्यादा वैलिडिटी या एक्स्ट्रा डेटा मिल जाता है। इसलिए तुरंत रिचार्ज करने के बजाय थोड़ा इंतजार करना भी फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपके घर या ऑफिस में वाईफाई है, तो मोबाइल डेटा बचाकर आप छोटा प्लान ले सकते हैं। इससे आपका कुल रिचार्ज खर्च काफी कम हो जाएगा।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।