
Inverter Safety Tips in Rainy Season: देश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। इस मौसम में जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं कई खतरे भी बढ़ जाते हैं। बरसात होने पर बिजली जाने की टेंशन और इन्वर्टर-बैटरी की फिक्र भी शुरू हो जाती है। लंबी पावर कट से बचने के लिए इन्वर्टर ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही से आपका यही इन्वर्टर खतरा भी बन सकता है। बरसात में नमी (Humidity) और हवा में मौजूद सीलन इन्वर्टर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका इन्वर्टर बिना किसी परेशानी के चले और कोई खतरा भी न रहे, तो अपने इन्वर्टर के पास 5 तरह की चीजें भूलकर भी न रखें।
पानी या नमी वाली चीजें
अक्सर लोग जगह बचाने के लिए इन्वर्टर के पास या उसके ऊपर पानी की बोतलें, गीले कपड़े या छाते रख देते हैं। बारिश में ऐसा बिल्कुल न करें। पानी की एक बूंद भी अगर इन्वर्टर के सर्किट में चली गई, तो भयानक शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
फ्लावर पॉट्स या पौधे
घर को सुंदर दिखाने के लिए कई लोग इंडोर प्लांट्स या मिट्टी के गमले इन्वर्टर के आसपास रख देते हैं। पौधों में रोजाना पानी देने से वहां नमी बनी रहती है और मिट्टी में सीलन आ जाती है। यह नमी धीरे-धीरे इन्वर्टर के पार्ट्स को खराब कर सकती है।
पुराना कबाड़ और कागज
इन्वर्टर के आस-पास अक्सर लोग पुराने अखबार, मैगजीन या गत्ते के डिब्बे रख देते हैं। बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे कागज और गत्ते जल्दी सीलन पकड़ लेते हैं। यह आग पकड़ने का एक बहुत बड़ा कारण बन सकता है।
प्लास्टिक की थैलियां और कचरा
इन्वर्टर के आसपास प्लास्टिक या फालतू सामान का ढेर न लगाएं। इससे वेंटिलेशन रुक जाता है और इन्वर्टer के अंदर गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती, जिससे बैटरी के फटने या हीट होने का खतरा बढ़ जाता है।
ज्वलनशील चीजें
घर की सफाई का सामान जैसे नेल पेंट रिमूवर, थिनर, स्प्रे पेंट या परफ्यूम की बोतलें कभी भी इन्वर्टर के नजदीक न रखें। गर्मी या स्पार्किंग होने पर ये चीजें तुरंत आग पकड़ सकती हैं।
क्या बारिश में इन्वर्टर के पास पानी की बाल्टी रख सकते हैं?
नहीं। इससे शॉर्ट सर्किट और बिजली से जुड़े हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
क्या इन्वर्टर को बंद अलमारी में रखना सही है?
नहीं। इन्वर्टर को सही वेंटिलेशन की जरूरत होती है।
क्या इन्वर्टर के ऊपर सामान रखना चाहिए?
नहीं। इससे गर्मी बढ़ सकती है और मशीन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
क्या इन्वर्टर के पास पेट्रोल या पेंट रखना सुरक्षित है?
बिल्कुल नहीं। ये ज्वलनशील चीजें हैं और हादसे का कारण बन सकती हैं।
बारिश में इन्वर्टर की देखभाल कैसे करें?
इसे सूखी और हवादार जगह पर रखें, नियमित सफाई करें और किसी भी खराबी के संकेत मिलने पर तुरंत जांच कराएं।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।