
iPhone 18 Pro Color Leaks: आईफोन 18 सीरीज का इंतजार खत्म होने के कगार पर है। 9 सितंबर को Apple Event में कंपनी नए आईफोन लॉन्च करेगी। फ्लैगशिप फोन्स के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, कई तरह की रिपोर्ट्स की सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस बार इन सबसे ज्यादा ध्यान, iPhone 18 Pro Colors खींचा है। पिछले साल iPhone 17 Pro को जहां कॉस्मिक ऑरेंज कलर में पेश किया गया था तो इस बार कंपनी कुछ अलग करने के मूड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानते हैं कि अपकमिंग मॉडल्स को किन कलर्स में पेश किया जा सकता है।
Apple हर साल Pro Model को ऐसे रंग में जरूर पेश करता है जो पहली नजर में लोगों का ध्यान खींचे। आईफोन 17 का कॉस्मिक ऑरेंज इसका उदाहरण है। वहीं, अभी तक की लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Color के तौर पर डार्क चेरी रंग सबसे खास हो सकता है। यह देखने में भले चमकदार लाल रंग लगे लेकिन इसका शेड ज्यादा गहरा, वाइन जैसा और प्रीमियम होगा। भीड़ में फोन को सबसे अलग दिखाने के लिए Dark Cherry अच्छा विकल्प बन सकता है।
इतना ही नहीं, लीक के अनुसार, Apple, iPhone 18 Pro Series के चार कलर ऑप्शन पर काम कर रही है जिसमें
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro से Ultra तक, क्या-क्या होगा खास? कैमरा, बैटरी और कीमत की पूरी डिटेल
खैर, अभी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला रंग डार्क चेरी है हालांकि इस पर पूरी तरह से विश्वास करना ठीक नहीं है, क्योंकि पिछले साल iPhone 17 Pro लॉन्च होने से पहले ब्लैक और स्टील ग्रे कलर की चर्चा थी, लेकिन लॉन्च के दौरान ये विकल्प नहीं मिले। ऐसे में iPhone 18 Pro Max का रंग डार्क चेरी के दावों के बीच एपल के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना बेहतर है।
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग कब? प्री ऑर्डर से फीचर्स तक की पूरी टाइमलाइन
आईफोन के नए मॉडल में हर साल फीचर्स के साथ उसका नया और यूनिक कलर भी चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार अगर Dark Cherry वास्तव में लॉन्च होता है तो यह आईफोन 17 के कॉस्मिक ऑरेंज की तरह ट्रेंड कर सकता है।
अगर आप भी iPhone 18 Pro Max Release Date का इंतजार कर रहे हैं तो यह वेट खत्म होने वाला है। 9 सितंबर को एपल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone 18 Ultra लॉन्च करेगी। हालांकि उम्मीद है कि फोल्डेबल मॉडल की बिक्री प्रो मॉडल की मुकाबले बाद में शुरू हो सकती है। इसके अलावा, बेस मॉडल्स iPhone 18, iPhone 18e, iPhone Air को 2027 के शुरुआती महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।