
Jio Cashback Offer: जब टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज महंगे कर रही हैं, ऐसे समय में अगर इसी रिचार्ज पर सीधे 100 रुपए की बचत हो जाए, तो क्या बात है। रिलायंस जियो (Jio) का सिम चलाने वालों के लिए एक बहुत ही तगड़ा ऑफर चल रहा है। अगर आपका डेटा खत्म हो गया है और आप 299 रुपए या उससे ज्यादा वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो आपको पूरे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। फोन-पे (PhonePe) के एक खास ऑफर के तहत आपका 299 रुपए वाला जियो रिचार्ज सिर्फ 199 रुपए में हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे...
फोनपे ऐप से जियो का रिचार्ज करने पर यूजर्स को फ्लैट 100 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप 299 रुपए का रिचार्ज चुनते हैं, तो पेमेंट के तुरंत बाद आपके अकाउंट में 100 रुपए वापस आ सकते हैं। यानी नेट खर्च सिर्फ 199 रुपए ही आएगा।
ये बंपर छूट सिर्फ नए फोनपे यूजर्स के लिए है। अगर आपने आज तक अपने नंबर पर फोन-पे ऐप इंस्टॉल करके कोई पेमेंट नहीं किया है, तो इस ऑफर का फायदा आप उठा सकते हैं। नए यूजर पहली बार किसी भी समय 100 रुपए तक की छूट पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स Jio और PhonePe के प्रमोशनल ऑफर पर आधारित है और jio.com से लिए गए हैं। कैशबैक ऑफर, मिनिमम रिचार्ज अमाउंट (Minimum Recharge Amount) और नियम व शर्तें (T&C) कंपनियों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बदले जा सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि पेमेंट करने से पहले PhonePe ऐप और Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफर की ताज़ा जानकारी और वैलिडिटी जरूर चेक कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।