iPhone छोड़िए! Google Pixel 11 पर मिल रहा 50 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, आज आखिरी मौका

Published : Nov 08, 2026, 02:32 PM IST
Google Pixel 11

सार

Google Pixel 11 पर दिवाली सेल में बड़ी छूट मिल रही है। बैंक कैशबैक और पुराने फोन के एक्सचेंज से 89,999 रुपये वाला फोन 39,999 रुपये में मिल सकता है। ऑफर की आखिरी तारीख और शर्तें जानें।

अगर आप लंबे समय से Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। Google Store की दिवाली सेल 8 नवंबर की रात 11:59 बजे खत्म होने जा रही है। इस सेल में कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 11 पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस दे रही है। खास बात यह है कि पुराने Pixel फोन को एक्सचेंज करने पर इसकी प्रभावी कीमत 39,999 रुपये तक पहुंच सकती है।

आज रात खत्म हो रही Google की दिवाली सेल

Google Store India की दिवाली सेल में Pixel 11 सीरीज के अलावा Pixel 10, Pixel 10a और Pixel Watch पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ऐसे में फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को आज रात तक ऑर्डर करना होगा।

यह भी पढ़ें: EPFO: नौकरीपेशा लोग तुरंत सेव कर लें ये नंबर! WhatsApp पर दिखेगा PF का पूरा हिसाब

89,999 रुपये वाला Pixel 11 कैसे मिलेगा 39,999 में?

Google Pixel 11 के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। इस पर HDFC और ICICI बैंक के योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा पुराने Pixel 9 (256GB) को एक्सचेंज करने पर 34,000 रुपये तक की वैल्यू और 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर फोन की प्रभावी कीमत 39,999 रुपये रह जाती है।

Pixel 11 Pro पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 11 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और पुराने फोन के एक्सचेंज पर अतिरिक्त बोनस मिल सकता है। कंपनी Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर भी बैंक ऑफर दे रही है।

Pixel 10 और स्मार्टवॉच पर भी छूट

सेल में Pixel 10 पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक कैशबैक, 5,000 रुपये की सीधी छूट और 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं Pixel 10a पर भी बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध हैं। Pixel Watch 5 पर 2,500 रुपये और Watch 4 पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

फोन खरीदने से पहले समझ लें ये शर्तें

39,999 रुपये की कीमत हर ग्राहक को नहीं मिलेगी। इसके लिए योग्य बैंक कार्ड, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलना जरूरी है। एक्सचेंज की अंतिम कीमत पुराने फोन की स्थिति और जांच पर निर्भर करेगी। बैंक की प्रोसेसिंग फीस भी लागू हो सकती है। इसलिए भुगतान से पहले Google Store पर ऑफर की सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें: Jio 10k Recharge: एक बार रिचार्ज-3 साल छुट्टी! जियो के इस प्लान में बंपर बचत के साथ धांसू बेनीफिट

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jio 10k Recharge: एक बार रिचार्ज-3 साल छुट्टी! जियो के इस प्लान में बंपर बचत के साथ धांसू बेनीफिट
Jio के ₹299 वाले रिचार्ज पर पूरे पैसे मत देना! ये सीक्रेट कोड डालते ही मिलेगा बंपर कैशबैक