
नौकरीपेशा लोगों के लिए PF यानी प्रोविडेंट फंड उनकी भविष्य की बचत का अहम हिस्सा होता है। लेकिन खाते में कितना पैसा जमा हुआ, कंपनी ने कितना योगदान दिया और पिछली बार कब ट्रांजैक्शन हुआ, यह जानने के लिए अब तक EPFO पोर्टल का सहारा लेना पड़ता था। अब इस झंझट को आसान बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी सीधे WhatsApp पर अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
EPFO ने 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर WhatsApp आधारित नई सर्विस शुरू की। इसका उद्देश्य करोड़ों कर्मचारियों को PF से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। अब छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करने या कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी।
यह भी पढ़ें: Activa भूल जाइए! भारत में आ रहे 3 ऐसे स्कूटर, जिनका डिजाइन देख रह जाएंगे हैरान
WhatsApp पर PF की जानकारी पाने के लिए EPFO ने +91 8796441800 नंबर जारी किया है। कर्मचारी अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि केवल EPFO के आधिकारिक वेरिफाइड WhatsApp अकाउंट से ही बातचीत करें।
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:
नई WhatsApp सर्विस में कर्मचारियों को सिर्फ PF बैलेंस ही नहीं, बल्कि दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके जरिए EPF पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखे जा सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी पात्रता और प्रक्रिया के लिए भी व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा।
WhatsApp पर PF की जानकारी लेते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। किसी अनजान नंबर पर अपना UAN पासवर्ड, OTP या बैंकिंग डिटेल साझा न करें। केवल आधिकारिक वेरिफाइड नंबर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि यह सुविधा फिलहाल बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन जैसी जानकारियों के लिए है, PF निकालने की सुविधा नहीं। अगर चैटबॉट जवाब नहीं देता है तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus का नया अवतार देखकर रह जाएंगे हैरान! पहली बार दिखा Facelift Model
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।