
Jio Diwali Offer: त्योहारों के मौसम में अगर आप घर के लिए नया वाई-फाई कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो रिलायंस जियो आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपने JioHome ग्राहकों को 5 महीने तक की अतिरिक्त सर्विस का फायदा दे रही है। खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। एक मिस्ड कॉल देकर भी ऑफर क्लेम करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल।
जियो ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इस फेस्टिव ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक 10 महीने का रिचार्ज कराकर कुल 15 महीने तक JioHome सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। यानी ग्राहकों को 5 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इस ऑफर के जरिए कंपनी त्योहारी सीजन में अपने होम इंटरनेट और एंटरटेनमेंट सर्विस को ज्यादा आकर्षक बना रही है।
Your festival just got an upgrade, and so did your entertainment. 😉
Claim FREE 5 months JioHome this festive season!
Give a missed call on 📞 82195 82195
#JioHome #JethalalMeme #HappyDiwali #OTT #FreedomOffer #TMKOC https://t.co/mk6KaGOOj4
— Reliance Jio (@reliancejio) November 4, 2026
यह भी पढ़ें: Vivo Watch GT 2: वीवो ला रहा है धांसू स्मार्टवॉच, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश
JioHome के इस ऑफर को क्लेम करने का तरीका काफी आसान बताया गया है। इसके लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8219582195 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद जियो की ओर से कन्फर्मेशन मैसेज मिलने की बात कही गई है। आगे की प्रक्रिया पूरी करके ग्राहक ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसकी अतिरिक्त वैलिडिटी है। अगर कोई ग्राहक पात्र 10 महीने वाला रिचार्ज कराता है तो उसे 5 महीने की सर्विस अतिरिक्त मिलेगी। हालांकि, ऑफर की पात्रता, प्लान की कीमत और अन्य शर्तों की जानकारी जियो के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।
जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अन्य ऑफर भी दिया गया है। इसके तहत 2 महीने के JioHome प्लान के साथ 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस मिल रही है। इस प्लान में 100 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड और कुल 3 महीने की सर्विस का लाभ बताया गया है। इसकी कीमत 2,122 रुपये बताई गई है।
ग्राहक Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर जाकर उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी ले सकते हैं। वहां 'Claim Now' विकल्प के जरिए ऑफर क्लेम करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। रिचार्ज करने से पहले अपने कनेक्शन की पात्रता और लागू शर्तें जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें: अब होटल-अस्पताल में नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी! UIDAI ने बदल दिया पूरा सिस्टम
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।