Vivo Watch GT 2: वीवो ला रहा है धांसू स्मार्टवॉच, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश
Vivo Watch GT 2: स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के बाद वीवो अब अपनी नई स्मार्टवॉच लाने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि कंपनी भारत में अपनी X500 सीरीज के साथ Vivo Watch GT 2 को भी लॉन्च कर सकती है, जिसने टेक लवर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

वीवो नई स्मार्टवॉच लॉन्च
वीवो अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता। चर्चा है कि कंपनी भारत में अपनी नई 'X500' सीरीज के साथ 'Vivo Watch GT 2' स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी। यह वॉच पिछले साल चीन में आ चुकी है, लेकिन इंडियन मार्केट में इसकी एंट्री बाकी है। वीवो ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि फोन और वॉच दोनों एक साथ मार्केट में कदम रखेंगे।

इंडिया लॉन्च की उम्मीदें
मशहूर टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने अपने X अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वीवो इंडिया में X500 सीरीज के साथ Watch GT 2 को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह कब आएगी और क्या इसमें चीनी मॉडल वाले ही फीचर्स होंगे। टिपस्टर ने कहा है कि पूरी जानकारी मिलने पर वह अपडेट देंगे।
Vivo Watch GT 2: स्पेसिफिकेशन्स
अक्टूबर 2025 में X300 सीरीज के साथ चीन में यह वॉच रिलीज हुई थी। इसमें 2.07 इंच का रेक्टेंगुलर डिस्प्ले, 432x514 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। BlueOS 3.0 पर चलने वाली यह वॉच ब्लूटूथ और eSIM वर्जन में आती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और 2ATM वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स हैं। वीवो का दावा है कि ब्लूटूथ वर्जन (695mAh) 33 दिन और eSIM वर्जन (595mAh) 28 दिन की बैटरी लाइफ देता है।
लॉन्च कब होगा?
भले ही कंपनी ने अभी कोई डेट नहीं बताई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वॉच Vivo X500 सीरीज के साथ ही आएगी। खबरें हैं कि कुछ ऑफलाइन स्टोर्स में X500 सीरीज की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल्स BIS सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुके हैं, जिससे इनका इंडिया लॉन्च पक्का हो गया है। लीक्स की मानें तो यह सीरीज 25 नवंबर को आ सकती है, लेकिन वीवो ने इसे ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

