Jio Recharge अब पड़ेगा सस्ता! ₹349 दो और ₹400 तक का फायदा पाओ, 3 बार मिलेगा मौका

Published : Nov 06, 2026, 01:40 PM IST
Jio Recharge Offers

सार

Jio Recharge Offers Today: जियो का ₹349 वाला रिचार्ज करने जा रहे हैं, तो आपको जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए ये ऑफर है। जानिए डिटेल्स

Jio Recharge Offers: आजकल मोबाइल के रिचार्ज इतने महंगे हो गए हैं कि हर कोई बस यही सोचता है,'भाई, कहीं से कोई डिस्काउंट या कैशबैक मिल जाए!' अगर आप भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की सिम चलाते हैं, तो आपके लिए एकदम धांसू ऑफर आ गया है। अब आपको अपने रिचार्ज के पूरे पैसे देने की जरूरत नहीं है। पॉपुलर पेमेंट ऐप फोन-पे (PhonePe) एक ऐसा जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जहां आप जितने का रिचार्ज करेंगे, उससे ज्यादा का फायदा आपको वापस मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि ये ऑफर क्या है और इसका फायदा आप कैसे उठा सकते हैं...

जियो ₹349 का रिचार्ज और ₹400 का फायदा, कैसे?

जियो की ऑफिशियल वेबसाइट Jio.com के मुताबिक, अगर आप अपने जियो नंबर पर PhonePe ऐप के जरिए ₹349 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं, तो आपकी मौज हो सकती है। आपको इस रिचार्ज पर बंपर ब्रांड ई-वाउचर्स (Brand e-vouchers) मिलेंगे, जिनसे आप अपनी पसंदीदा शॉपिंग या खाने-पीने पर तगड़ी छूट पा सकते हैं। इस ऑफर की सबसे खास बात ये है कि यह फायदा आपको सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि लगातार 3 बार यानी पहले, दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर मिलेगा।

जियो के नए यूजर्स के लिए डबल बेनिफिट्स

अगर आपने इससे पहले कभी PhonePe से जियो का रिचार्ज नहीं किया है और आप पहली बार ऐसा करने जा रहे हैं, तो आपके लिए और कई फायदे हैं। पहला रिचार्ज ₹349 या ज्यादा का रिचार्ज करते ही आपको ₹400 तक का ई-वाउचर मिलेगा। उसी महीने में जब आप दूसरी और तीसरी बार भी ₹349 का रिचार्ज करेंगे, तब भी आपको ₹400-₹400 तक के वाउचर्स मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर एक महीने में आप 3 बार इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

जियो के पुराने यूजर्स के लिए भी फायदे

अगर आप पुराने यूजर हैं, तो आपको भी ₹349 या उससे ज्यादा के पहले, दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर हर बार ₹300 तक के ब्रांड ई-वाउचर्स दिए जा रहे हैं। ये वाउचर्स भी महीने में 3 बार क्लेम किए जा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात (Offer Terms) ये है कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस एक ही छोटी सी शर्त पूरी करनी है। आपका रिचार्ज अमाउंट ₹349 या उससे ऊपर का होना चाहिए। इससे कम के रिचार्ज पर ये वाउचर्स नहीं मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स Jio.com के अनुसार हैं। टेलीकॉम कंपनियों और पेमेंट ऐप्स के ऑफर्स समय-समय पर बदलते रहते हैं। रिचार्ज करने से पहले PhonePe ऐप या Jio.com पर ऑफर की लेटेस्ट नियम और शर्तें (Terms & Conditions) जरूर पढ़ लें।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BSNL Diwali Offer: दिवाली धमाका! एक रिचार्ज में 395 दिन की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा
सोना नहीं, इस धनतेरस Gen Z को दें ये 5 ट्रेंडिंग गैजेट्स.. लाइफ हो जाएगी सेट!