भारत में लॉन्च हुआ 6GB रैम, 15 घंटे तक चलने वाला नया Lenovo Tab P11 Plus टैब, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स!

Lenovo Latest Launches in India: Lenovo Tab P11 Plus को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। टैबलेट में 11 इंच की स्क्रीन, MediaTek Helio G90T SoC और 7,700mAh की बैटरी दी गई है। टेबल की कीमत 25,999 रु है।

Anand Pandey | Published : Jul 7, 2022 6:27 AM IST

टेक डेस्क. Lenovo Tab P11 Plus Android टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Lenovo Tab P11 सीरीज के तहत यह कंपनी का तीसरा टैबलेट है। कंपनी ने जून 2021 में Lenovo Tab P11 Pro की घोषणा की थी और Lenovo Tab P11 को फरवरी 2021 में वापस लॉन्च किया गया था। लॉन्च किए गए Lenovo Tab P11 Plus को जून 2021 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था और लॉन्च के एक साल बाद, इसने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी जगह बना ली है। Tab P11 Plus की कीमत 25,000 रुपए से कुछ अधिक है और यह Xiaomi के नए Pad 5 और Apple iPad 9th Gen को टक्कर देगा। टैब पहले से ही Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Lenovo Tab P11 Plus: भारत में कीमत

Latest Videos

Tab P11 Plus की भारत में कीमत 25,999 रुपए है और फिलहाल यह टैबलेट Amazon पर उपलब्ध है। यह एकमात्र स्लेट ग्रे रंग विकल्प में आता है।

Lenovo Tab P11 Plus: स्पेसिफिकेशन 

टैबलेट में 11 इंच का 2K IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 70% NTSC कवरेज, 16.7 मिलियन कलर डेप्थ, 400 निट्स पीक ब्राइटनेस, और हानिकारक नीली रोशनी से सुरक्षा के लिए TUV सर्टिफाइड स्क्रीन है। Android टैब MediaTek Helio G90T SoC प्रोसेसर से लैस है। टैब  6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह भारत में लॉन्च किया गया एकमात्र वेरिएंट है और वाई-फाई और एलटीई के लिए सपोर्ट के साथ आता है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो टैबलेट डुअल-टोन मेटल बॉडी से बना है। 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसका वजन 490 ग्राम है।

Lenovo Tab P11 Plus: फीचर्स

लेनोवो टैबलेट डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ आता है। इसमें डुअल माइक ऐरे और स्मार्ट वॉयस डीएसपी भी है। लेनोवो टैब फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की कमी है। टैबलेट अंदर की तरफ 7,700mAh की बैटरी से पावर लेता है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक चलने के लिए रेट किया गया है। यह 20W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Tab P11 Plus Android 11 OS पर चलता है, जो थोड़ा निराश करने वाला है। 

यह भी पढ़ेंः- 

अब बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए दिन –रात ऐसे चलाएं Netflix, Jio यूजर को करना है ये छोटा काम

Noise ColorFit Pro 2 से BoAt Xtend: ये है भारत में 3,000 रुपए से कम कीमत वाली बेहतरीन स्मार्टवॉच

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts