नैना अवतार नाम की एक लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग उससे मिलने के लिए बेताब हैं। उसकी हर फोटो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। साड़ी से लेकर मॉडर्न ड्रेस तक, हर लुक में वह कमाल लगती है। लेकिन आखिर ये नैना है कौन?
इसका नाम नैना अवतार है। इंस्टाग्राम पर इसकी हर फोटो और वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही नैना से कई लोग मिलना चाहते हैं और कमेंट्स में अपॉइंटमेंट मांग रहे हैं। आखिर कौन है ये नैना, जिसने सबकी नींद उड़ा रखी है?
26
कौन है ये नैना अवतार?
नैना अवतार की पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड में रहने वाली नैना अवतार भारत की पहली AI इन्फ्लुएंसर है। यह कोई असली इंसान नहीं, बल्कि एक AI मॉडल है। लेकिन इसकी खूबसूरती पर कई लोग फिदा हैं।
36
2022 में हुई थी नैना की क्रिएशन
साल 2022 में 'अवतार मेटा लैब्स' (Avtr Meta Labs) ने इस AI इन्फ्लुएंसर को बनाया था। इस मेटा इन्फ्लुएंसर कंपनी ने यह AI मॉडल बनाकर एक नया मुकाम हासिल किया है। नैना के वीडियो और फोटो देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह एक AI मॉडल है।
46
नैना अवतार की उम्र 22 साल है
इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, नैना अवतार की उम्र 22 साल है। उसने खुद को मुंबई की रहने वाली बताया है। इंस्टाग्राम पर इस AI मॉडल के 3.75 लाख फॉलोअर्स हैं। वह फिटनेस और फैशन जैसे टॉपिक्स पर वीडियो और फोटो शेयर करती है।
56
कई ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप
खास बात यह है कि इस AI इन्फ्लुएंसर ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। प्यूमा, पेप्सी और नायका जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप ने कई लोगों को यह यकीन दिला दिया कि वह असली है। अब नैना एक इंटरनेशनल AI इन्फ्लुएंसर बन गई है।
66
AI मॉडल का ट्रेंड
सोशल मीडिया पर कई AI मॉडल्स ट्रेंड कर रहे हैं। भारत में अब AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में हुए AI समिट में भी कुछ शानदार AI प्रोडक्ट्स दिखाए गए थे। भारत AI के मामले में ग्लोबल लेवल पर काफी गंभीरता से आगे बढ़ रहा है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।