गर्लफ्रेंड को देना है गिफ्ट ! Noise की इस स्मार्टवॉच पर मिल रहा 3,100 रुपए का बंपर डिस्कॉउंट, देखें ऑफर

Noise ColorFit Pulse Spo2 स्मार्ट वॉच को 2,000 रुपए से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप नई और किफायती स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आप चल रहे ऑफर में इसे बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। 

Anand Pandey | Published : Jun 13, 2022 8:50 AM IST / Updated: Jun 13 2022, 02:22 PM IST

टेक डेस्क. नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Monsoon Carnival Sale का आयोजन किया गया है। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी छूट दी जा रही है। आज हम आपको इस सेल के एक शानदार ऑफर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपको बेहद कम कीमत में महंगी स्मार्टवॉच खरीदने का मौका देगा। Noise ColorFit Pulse Spo2 स्मार्ट वॉच को 2,000 रुपए से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप नई और किफायती स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स।

Noise ColorFit Pulse Spo2 स्मार्ट वॉच की कीमत

वैसे इसकी कीमत 4,999 रुपए है। लेकिन इसे 3,100 रुपए तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,899 रुपए हो जाती है। इसके साथ कोई बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है। हालांकि देखा जाए तो इस कीमत में यह एक बेहतरीन स्मार्टवॉच साबित हो सकती है।

Noise ColorFit Pulse Spo2 स्मार्ट वॉच की फीचर्स :

इसकी बैटरी लाइफ 10 दिनों तक की है और इसमें 60 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का फुल टच एचडी डिस्प्ले है। साथ ही इससे आप हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकते हैं। यह आपकी नींद पर भी नजर रखेगा। यह IP68 वाटरप्रूफ है। यह स्मार्टवॉच Android और iOS के साथ काम करती है। इसमें 8 स्पोर्ट मोड हैं। यह ऑटोमैटिक आपके रक्त ऑक्सीजन की निगरानी कर सकता है। इस स्मार्टवॉच के साथ मैग्नेटिक चार्जर दिया जा रहा है। साथ ही 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। आपको 1,899 रुपए की रेंज में मुख्य फीचर्स दिए जा रहे हैं। स्मार्टवॉच खरीदकर आप ब्लड ऑक्सीजन समेत अपने दिल की धड़कन, नींद पर भी नजर रख सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः- 

ऑफिसियल लॉन्च से पहले iPhone 14 Max की लॉन्च डेट हुई लीक, यहां जानिए फीचर्स और कीमत

लॉन्च से पहले लीक हुआ Poco का तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगा पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ इतना कुछ

Share this article
click me!