Nokia बहुत जल्द ला रहा स्टाइलिश डिजाइन वाला Nokia X21 5G स्मार्टफोन, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस

Nokia X21 5G: नोकिया शानदार फीचर्स वाला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Nokia X21 5G के रेंडर लीक हो गए हैं। Nokia X21 5G दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 

Anand Pandey | Published : Jun 22, 2022 10:15 AM IST

टेक डेस्क. Nokia का X20 काफी पॉपुलर रहा। अब कंपनी इस फोन की सफलता पर काम कर रही है। लीक्स की मानें तो Nokia बहुत जल्द Nokia X21 5G स्मार्टफोन लाने वाली है। @nlopt70 नाम के एक ट्विटर यूजर ने आगामी Nokia X21 5G के लीक हुए रेंडर्स शेयर किए हैं। उन्होंने फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में बताया है। Nokia X21 5G दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है। फोन के लॉन्च की तारीख पर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई  है। ऑफिसियल लॉन्च से पहले कथित स्मार्टफोन के डिज़ाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए Nokia X21 5G और आने वाले G-सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडरर्स, स्पेक्स और अन्य विवरणों पर एक नजर डालते हैं।

Nokia X21 5G स्पेसिफिकेशंस

लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि Nokia X21 5G के डिस्प्ले में सेंट्रली पोजीशन पंच-होल होगा। X20 पर उपलब्ध सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के बजाय, इसका अगला संस्करण बैक पैनल के ऊपरी-बाएँ कोने में स्थित एक आयताकार आकार की कैमरा इकाई के साथ आएगा। टेक जानकार ने खुलासा किया कि Nokia X21 5G 6.7-इंच OLED पैनल के साथ आएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। ऐसा लगता है कि इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के लिए सपोर्ट है।

नोकिया X21 5G बैटरी

स्नैपड्रैगन 695 मोबाइल प्लेटफॉर्म Nokia X21 5G को पावर देगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, लेकिन इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह दो वेरिएंट में आएगा, जैसे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।

Nokia X21 5G कैमरा

Nokia X21 5G के रियर कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक ToF लेंस शामिल होगा। यह बेहतर फोटोग्राफी अनुभव के लिए ZEISS ऑप्टिक्स और प्योरव्यू तकनीक से लैस होगा।

यह भी पढ़ेंः- 

लॉन्च से पहले Nothing phone (1) की हैंड्स ऑन वीडियो यूट्यूब पर हुई लीक, फ़ोन के बैक साइड मिलेगा एलईडी लाइट्स

दिल जीतने आ रहा है मिनटों में चार्ज होने वाला Redmi K50i 5G स्मार्टफोन, डिजाइन देखकर हो जाएंगे इसके दीवाने

Share this article
click me!