इंतज़ार खत्म ! 31 मार्च को इंडिया में दस्तक देगा OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और कीमत

भारत में OnePlus 10 Pro का लॉन्च इवेंट 31 मार्च को शाम 07:30 बजे होगा। OnePlus भी इवेंट में OnePlus Bullet वायरलेस Z2 नेकबैंड इयरफ़ोन और OnePlus Buds Pro सिल्वर एडिशन लॉन्च करेगा।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 4:59 AM IST / Updated: Mar 25 2022, 10:50 AM IST

टेक डेस्क,OnePlus 10 Pro : वनप्लस ने भारत में 10 Pro के लॉन्च की पुष्टि की है। कंपनी 31 मार्च को 10 प्रो के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। भारत लॉन्च इवेंट उसी दिन शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। वनप्लस इस साल की शुरुआत में चीन में OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ग्लोबल स्तर पर अपना टॉप 2022 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। 10 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। यह पीछे की तरफ 48MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप को भी स्पोर्ट करता है। वनप्लस 10 प्रो के साथ, कंपनी भारत में Bullets Wireless Z2 और OnePlus Buds Pro सिल्वर एडिशन का भी लॉन्च करेगी। आइए वनप्लस 10 प्रो इंडिया लॉन्च विवरण, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर एक नज़र डालें।

ये भी पढ़ें-इंडिया में दिल लूटने आया मिनटों में चार्ज होने वाला Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

Latest Videos

स्मार्टफोन के साथ वायरलेस ईयरफोन भी होगा लॉन्च 

वनप्लस 10 प्रो इंडिया लॉन्च इवेंट 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लॉन्च जानकारी की पुष्टि की है । 10 प्रो अपने लॉन्च के बाद अमेज़न इंडिया के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। 10 प्रो के साथ, कंपनी अपने सिल्वर एडिशन बड्स प्रो और बुलेट्स वायरलेस Z2 वायरलेस इयरफ़ोन भी ला रही है। सिल्वर एडिशन बड्स प्रो को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। वायरलेस ईयरफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। यूजर्स ईयरफोन को 20 घंटे तक इस्तेमाल करने के लिए 10 मिनट तक चार्ज कर सकते हैं। वायरलेस Z2 OnePlus इयरफ़ोन का प्लेबैक टाइम 30 घंटे का होगा। इसमें 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग होगी।

 

ये भी पढ़ें-Samsung ने चोरी छिपे इंडिया में लॉन्च किया Galaxy A53 स्मार्टफोन, धांसू कैमरे के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता