108MP कैमरे के साथ इस दिन इंडिया में लॉन्च हो रहा Redmi Note 11 Series, देखें फीचर्स और कीमत

Redmi Note 11 Pro लाइनअप, जिसमें अब Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल होने की पुष्टि हो गई है, भारत में 9 मार्च को लॉन्च होगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2022 11:06 AM IST

टेक डेस्क. Redmi ने आखिरकार भारत में अपने Redmi Note 11 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। Redmi Note 11 Pro लाइनअप, जिसमें अब Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल होने की पुष्टि हो गई है, भारत में 9 मार्च को लॉन्च होगा। ब्रांड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से स्मार्टफोन की लॉन्च तिथि की पुष्टि की है। Redmi Note 11 Pro सीरीज़ की प्रचार ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है। आइये जानते हैं कि हमें इस स्मार्टफोन क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-इंतजार खत्म! इंडिया में लॉन्च हुआ बेहद सस्ता Realme Narzo 50 स्मार्टफोन, फीचर्स देख खरीदने का मन करेगा

ट्वीटर पर कंपनी ने शेयर किया टीज़र

जैसा कि ऊपर के ट्वीट में देखा गया है, Redmi ने अपने Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ डिवाइस दोनों के भारत लॉन्च की पुष्टि की है। यह पहली बार है कि ब्रांड ने भारत में लॉन्च होने वाले दो डिवाइस के नामों की आधिकारिक पुष्टि की है। प्रचार पोस्टर, लॉन्च की तारीख की पुष्टि करने के साथ, हमें Redmi Note 11 Pro लाइनअप के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में बताता है। लॉन्च के बाद ये फोन अमेज़न पर भी उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें-Amazon Fab Phone Fest: अब मचेगी महा लूट! इन स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, जानिए धमाकेदार ऑफर

Redmi Note 11 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 11 Pro+ एक 5G हैंडसेट होगा। हम फिलहाल वनीला Redmi Note 11 Pro के बारे में निश्चित नहीं हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट FHD+ AMOLED पैनल स्पोर्ट करने की उम्मीद है, क्योंकि Redmi Note 11 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में एक जैसा फीचर था। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 11 की फीचर्स

हम उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों डिवाइस एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आएंगे, जिसमें प्रो+ मॉडल प्रो से थोड़ा बेहतर होगा। Redmi Note 11 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में MediaTek Helio G96 चिपसेट है, जिसे 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा है। Redmi Note 11 Pro+ में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-इंडिया में लॉन्च हुआ Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन, धांसू कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस

 

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!