Republic Day 2022 : ऐसे भेजें घर बैठे अपने परिवार दोस्तों को WhatsApp Sticker के जरिये शुभकामनाएं

यदि आप गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022 ) के अवसर पर अपने प्रियजनों को नई फोटो, स्टिकर या मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप इससे संबंधित ऐप को Google Playstore के माध्यम से इंस्टॉल कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2022 5:35 AM IST / Updated: Jan 26 2022, 11:17 AM IST

टेक डेस्क. भारत आज अपना गणतंत्र दिवस 2022 ( (Republic Day 2022 ) ) मना रहा है और यह अपने इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र संप्रभु बना था। इस दिन को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए पूरा देश एक साथ आता है।  गणतंत्र दिवस 2022 परेड इस दिन के उत्सव का प्रतीक है।  गणतंत्र दिवस 2022 की परेड नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित की जाती है जिसमें विभिन्न मंत्रालय और राज्य अपनी झांकी प्रदर्शित करते हैं।

यदि आप गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने प्रियजनों को नई फोटो, स्टिकर या मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप इससे संबंधित ऐप को Google Playstore के माध्यम से इंस्टॉल कर सकते हैं। फोन और टेक्स्ट के अलावा आजकल लोग WhatsApp के जरिए क्रिएटिव तरीके से शुभकामनाएं भेजना पसंद करते हैं।

WhatsApp पर गणतंत्र दिवस के स्टिकर कैसे भेजें

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अकाउंट खोलें और किसी एक चैट पर जाएं।

स्टेप 2: चैट में दिए गए स्माइली आइकन पर क्लिक करें, और आपको स्टिकर्स का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: स्टिकर्स ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने पहले से डाउनलोड किए गए स्टिकर्स खुल जाएंगे। यदि आपने कभी कोई स्टिकर डाउनलोड नहीं किया है, तो वह पेज खाली दिखाई देगा।

स्टेप 4: इसके बाद '+' बटन पर क्लिक करें और सबसे नीचे डिस्कवर स्टिकर ऐप पर टैप करें।

स्टेप 5: जैसे ही आप टैप करेंगे आप सीधे गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको सर्च बार में गणतंत्र दिवस 2022 लिखकर सर्च करना है।

स्टेप 6: इसके बाद आपको गणतंत्र दिवस 2022 के लिए कई स्टिकर विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी एक विकल्प को चुनें।

स्टेप 7: उसके बाद उस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें और उस पर क्लिक कर दें।

स्टेप 8: ऐप ओपन करते ही आपको कई पैक दिखाई देंगे। आप जिस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें और Add to WhatsApp करें

स्टेप 9: जैसे ही इसे WhatsApp में जोड़ा जाएगा, इस पैक के सभी स्टिकर्स आपको स्टिकर्स के ऑप्शन में जाकर दिखने लगेंगे. फिर आप अपने चाहने वालों को हैप्पी रिपब्लिक डे 2022 भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

Instagram पर जल्द आ रहा Paid Subscription फीचर्स, अब घर बैठे Insta Creater कमा पाएंगे पैसे

इंडिया में लॉन्च हुई आवाज से कन्ट्रोल होने वाली Garmin Venue 2 Plus स्मार्टवॉच, सुन पाएंगे ऑनलाइन म्यूजिक

Vivo Pad की स्पेसिफिकेशन हुई ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल

Read more Articles on
Share this article
click me!