Samsung ने लॉन्च किया Samsung Galaxy A53 और Galaxy A73 धांसू स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A53 के 6GB/128GB मॉडल की कीमत USD 450 (लगभग 34,200 रूपए) है, जबकि 8GB/256GB मॉडल की कीमत EUR 509 (करीब 42,800 रूपए) है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2022 5:03 AM IST

टेक डेस्क. Samsung ने अपने न्यूज गैलेक्सी ए-सीरीज इवेंट की मेजबानी की जहां कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन की घोषणा की। Samsung Galaxy A53 5G को इवेंट में Galaxy A33 5G के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों 5G स्मार्टफोन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस यूनिट और कैमरा हार्डवेयर में अपग्रेड के साथ आते हैं। डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। सैमसंग इंडिया जल्द ही कीमत और उपलब्धता के विवरण की घोषणा करेगा। गैलेक्सी A33 5G और A53 5G पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन में एक हाई रिफ्रेश रेट  सपोर्ट के साथ एक AMOLED डिस्प्ले है। आइए सैमसंग गैलेक्सी A33 5G, गैलेक्सी a53 5G फीचर्स, कीमत और अन्य विवरणों पर एक नज़र डालें।

ये भी पढ़ें-The Kashmir Files डाउनलोड के नाम पर चल रहा बड़ा Scam, लिंक क्लिक करते ही हो जा रहा बैंक अकॉउंट खाली

Latest Videos

Samsung Galaxy A73, Samsung Galaxy A53, Samsung Galaxy A33 की कीमतें

सैमसंग गैलेक्सी A53 के 6GB/128GB मॉडल की कीमत USD 450 (लगभग 34,200 रूपए) है, जबकि 8GB/256GB मॉडल की कीमत EUR 509 (करीब 42,800 रूपए) है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए73 की कीमतों और अन्य सभी गैलेक्सी ए53 और ए33 मॉडलों की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए73 ग्रे, व्हाइट और मिंट रंगों में आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए53 और ए33 ब्लैक, व्हाइट, पीच और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें-Holi पर Offers की बरसात! मिल रहा इन Smartphone पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट्स, Deals जान खरीदने का करेगा मन

सैमसंग गैलेक्सी A73, गैलेक्सी A53, गैलेक्सी A33 की स्पेसिफिकेशन्स 

A33 5G से शुरू होकर, फोन में 6.4-इंच का फुल HD + AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ है। यह 13MP के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट के साथ आता है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन 8GB तक रैम के साथ Exynos 1280 SoC चलाता है। 256GB इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है। बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें-इंडिया में लॉन्च हुआ Redmi 10 2022 स्मार्टफोन, ऐसे पाएं 1 हजार रुपए का डिस्काउंट, देखें खास फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी A73, गैलेक्सी A53, गैलेक्सी A33 कैमरा और फीचर्स 

फोन एंड्रॉइड 12-आधारित वनयूआई 4.1 आउट ऑफ द बॉक्स चलाता है। वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली है। डिवाइस का वजन 186 ग्राम है और यह 8.1mm मोटा है। गैलेक्सी ए53 5जी में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। 32MP के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट है। फोन में 64MP मुख्य कैमरा के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप है जो OIS को सपोर्ट करता है। इसमें 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 5MP का डेप्थ सेंसर भी है। बाकी स्पेक्स Galaxy A33 5G जैसे ही हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला