Sony FX5: रील्स और यूट्यूब का नया बॉस! AI फीचर्स और 5K वीडियो के साथ लॉन्च हुआ सिनेमा कैमरा, जानें कीमत

Published : Jul 23, 2026, 11:29 AM IST
Sony FX5

सार

Sony FX5 Cinema Camera: सोनी का नया सिनेमा कैमरा लॉन्च हो गया है। 5K वीडियो, AI प्रोसेसर और Open Gate रिकॉर्डिंग से लैस इस कैमरे की कीमत और सभी नए फीचर्स जानिए।

Sony FX5 Launched: दिग्गज टेक कंपनी सोनी ने अपनी पॉपुलर सिनेमा लाइन का नया धाकड़ कैमरा Sony FX5 बुधवार, 22 जुलाई से बाजार में उतार दिया है। नया कैमरा सिर्फ अपडेट नहीं है, बल्कि वीडियो शूट करने के तरीके में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया है। इसे कंटेंट क्रिएटर्स और वीडियो मेकर्स के लिए बेहद कमाल का माना जा रहा है। अगर आप अब तक Sony FX3 या किसी अन्य DSLR या मिररलेस कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे, तो Sony FX5 के फीचर्स आपको इंप्रेस कर सकते हैं। आइए जानते हैं Sony FX5 में ऐसा क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है...

Sony FX5 Camera: इस नए कैमरे की 5 शानदार फीचर्स

5K वीडियो और सुपर स्लो-मोशन

इस कैमरे में 16.6 मेगापिक्सल का नया फुल-फ्रेम सेंसर और नया BIONZ XR2 चिपसेट दिया गया है जो स्मार्ट AI क्षमताओं के साथ आता है। आप अभी सीधे 5K क्वालिटी में 60fps और 4K में 120fps वीडियो शूट कर सकते हैं। आगे आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट (Firmware Update) के बाद इसमें 5K 120fps और 4K में 240fps की सुपर स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल जाएगी।

वर्टिकल रील्स के लिए Open Gate फीचर

यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स के लिए सबसे बेहतरीन फीचर Open Gate 3:2 रिकॉर्डिंग है। इसका फायदा यह है कि कैमरा सेंसर के पूरे हिस्से (चौड़ाई और ऊंचाई) का इस्तेमाल करता है। जब आप लैंडस्केप (हॉरिजॉन्टल) वीडियो शूट करते हैं, तब भी आपके पास इतना पिक्सल और स्पेस होता है कि आप बिना क्वालिटी खोए उससे बेहतरीन वर्टिकल (9:16) रील्स काट सकते हैं। यानी एक ही शॉट से यूट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों का काम हो जाएगा!

कैमरे में 16-bit RAW रिकॉर्डिंग

अक्सर हाई-एंड सिनेमैटिक वीडियो के लिए अलग से भारी-भरकम एक्सटर्नल रिकॉर्डर लगाना पड़ता था। लेकिन Sony FX5 में आप सीधे कैमरे के अंदर ही 16-bit RAW वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे एडिटिंग के वक्त कलर ग्रेडिंग करना बेहद आसान और शानदार हो जाता है।

रात के अंधेरे में भी सुपर-क्लियर फुटेज

सोनी का यह पहला FX कैमरा है जिसमें Dual Gain Shooting और Triple Base ISO (ISO 800, 4000, 12800) का सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अगर आप रात में, कम रोशनी में या किसी स्ट्रीट लाइट के नीचे भी वीडियो शूट करते हैं, तो आपकी फुटेज में धुंधलापन या दाने (Noise) नहीं दिखेंगे। वीडियो एकदम साफ, ब्राइट और क्रिस्प आएगा।

स्मार्ट AI ऑटोफोकस और अन्य फीचर्स

  • AI इंसानी पोज ट्रैकिंग फीचर भी बेहद कमाल का है। यह कैमरा इंसान के बॉडी मूवमेंट को पहचानकर उस पर फोकस लॉक रखता है। अगर कोई भाग रहा हो या मुड़ भी जाए, तो भी फोकस नहीं बिगड़ेगा।
  • इसमें 3.5 इंच की बड़ी और घुमाने योग्य (Fully Articulated) टचस्क्रीन दी गई है। साथ ही लंबे शूट के दौरान कैमरे को गर्म होने से बचाने के लिए इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी मौजूद है।
  • लंबे समय तक शूटिंग के लिए इसमें नई और बड़ी NP-SA100 बैटरी दी गई है।

Sony FX5 की कीमत

सोनी ने अपने इस नए कैमरे को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। कीमत की बात करें तो Sony FX5 के सिर्फ 'बॉडी ओनली' (Body-only) मॉडल की कीमत $4,900 (करीब ₹4.10 लाख रुपए) रखी गई है। वहीं, अगर आप इसे XLR-H2 ऑडियो हैंडल के साथ खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको $5,500 (करीब ₹4.60 लाख रुपए) चुकाने होंगे।

Sony FX5 Camera कब से मिलेगा?

Sony FX5 अगस्त के बीच से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप इसका इंतजार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पुराना Sony FX3 भी बाजार में बिकता रहेगा, कंपनी उसे बंद नहीं कर रही है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

AI Race: 'तुम घर-बच्चे संभालो, मुझे AI सीखना है', टेक कर्मचारी की ये कहानी हो गई वायरल
Aadhaar Download: आधार तो डाउनलोड हो गया, लेकिन PDF नहीं खुल रही? जानें 8 अक्षरों वाला सीक्रेट पासवर्ड!