Sabih Khan: क्या Apple के नए COO की एंट्री से भारत में सस्ता होगा iPhone?

Published : Jul 09, 2025, 03:18 PM IST
sabih khan apple

सार

Apple की सप्लाई चेन अब भारतीय मूल के COO के हाथ में है। क्या इससे भारत में iPhone 10 हजार तक सस्ता हो सकता है? जानिए कैसे उनके विजन और सप्लाई चेन ऑप्टिमाइजेशन से इंडियन यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

Sabih Khan Apple: ऐपल ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यानी COO बनाया है। यूपी के मुरादाबाद से अमेरिका तक का उनका सफर यूथ के लिए एक इंस्पिरेशन है। लेकिन सवाल है कि, क्या सबीह खान के COO बनने से भारत में iPhone की कीमतें कम हो सकती हैं? क्या अब भारत में बना आईफोन यहीं सबसे सस्ता मिलेगा? आइए, जानते हैं इस नए लीडरशिप चेंज से भारतीय यूजर्स को क्या-क्या उम्मीदें हो सकती हैं।

1. सबीह खान कौन हैं और उनका Apple में क्या रोल है?

सबीह खान पिछले 30 सालों से ऐपल के साथ जुड़े हुए हैं और अब COO की रोल निभा रहे हैं। वो कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन को मैनेज करते हैं, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्ट क्वॉलिटी, डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और वेंडर मैनेजमेंट जैसे फंक्शन शामिल हैं। उन्होंने ऐपल प्रोडक्शन को एफिशिएंट, इको-फ्रेंडली और लो-कॉस्ट बनाने में अहम रोल निभाया है।

2. भारत में पहले से बन रहा है iPhone, क्या सबीह इससे कुछ बदल सकते हैं?

Apple पहले ही भारत में आईफोन के कई मॉडल्स असेंबल कर रहा है। लेकिन कीमतों में बहुत फर्क नहीं आया है, क्योंकि सप्लाई चेन अभी भी चीन-सेंट्रिक है। अक्टूबर 2024 में एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल भारत में आईफोन 16 सीरीज को पूरी तरह से मैन्युफैक्चर करने पर विचार कर रहा है। सबीह खान के आने से भारत की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को ज्यादा इंपोर्टेंस मिल सकती है। इससे लोकल प्रोडक्शन का स्केल बढ़ेगा और कस्टमर को कीमत में बड़ा फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- Apple और Google के टॉप इंडियन एक्जीक्यूटिव्स में कौन है ज्यादा पावरफुल? जानें यहां

इसे भी पढ़ें- सुंदर पिचाई से रवि कुमार तक, ग्लोबल कंपनियों का नेतृत्व कर रहे 9 भारतीय मूल के CEO, जानें कहां से की पढ़ाई

3. सबीह खान का विजन क्या है?

सबीह खान ने पहले ही ऐपल का कार्बन फुटप्रिंट 60% तक घटाया है। यानी वो एफिशिएंसी और कस्ट-कटिंग में माहिर हैं। भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में अगर वो आईफोन की सप्लाई चेन को स्मार्टली ऑप्टिमाइज कर पाएं, तो लागत में कमी आना तय है।

4. iPhone कितना सस्ता हो सकता है?

आईफोन 16 के बेस मॉडल की कीमत भारत में करीब 79,900 रुपए है, जबकि अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 यानी करीब 68,498 रुपए है। यानी सिर्फ टैक्स, कस्टम ड्यूटी और लॉजिस्टिक्स के चलते भारत में आईफोन 16 करीब 11,000 रुपए महंगा है। अगर Apple की भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाता है, सबीह खान जैसे इंडियन COO सप्लाई चेन को ऑप्टिमाइज करते हैं, और सरकार कस्टम ड्यूटी में छूट देती है तो आईफोन की कीमतें कम हो सकती हैं।

5. भारत में आईफोन सस्ता करने से ऐपल को क्या फायदा होगा?

भारत में आईफोन बनाना और भारतीय यूजर्स को सस्ता आईफोन देना दोनों अब ऐपल के लिए प्रायोरिटी बन सकते हैं। सबीह खान भारतीय मूल के हैं और ऐपल अब भारत को चीन के विकल्प के रूप में देख रहा है। इसका फायदा सीधा आम भारतीय यूजर्स तक पहुंच सकता है।

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स