
बिजनेस डेस्क. बीते कुछ दिनों ने जालसाजों ने फ्रॉड का नया तरीका इख्तियार किया है। अब ये स्कैमर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे लूट रहे है। इसे डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है। अब एक ऐसा ही मामला दक्षिण दिल्ली से आया है, जिसमें 72 साल की महिला से स्कैमर्स ने उनके खाते से 83 लाख रुपए चुराए। उन लोगों ने उन्हें न सिर्फ फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजे बल्कि वीडियो कॉल पर भी बुलाया। इस दौरान उन्हें एक कमरे में बंद रहने के लिए भी कहा। इसमें स्कैमर्स ने उनसे कहा कि उन्हें निगरानी में रखा गया है। फिर उन्हें उनके बैंक की ब्रांच में जाने के लिए कहा और वेरिफिकेशन के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। ऐसे में महिला घबरा गई और इससे बचने के लिए निर्देशों का पालन किया।
स्कैमर्स ने नोटिस भेज महिला को गुमराह किया
स्कैमर्स ने यह खेल 24 मई को सुबह 9 बजे शुरू किया। फर्जी पुलिसकर्मियों ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की अधिसूचना इकाई से एक प्री रिकॉर्डेड मैसेज मिला। उन्होंने महिला से कहा कि अश्लील कॉन्टेंट शेयर करने के आरोप में मोबाइल नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला घबरा गई। इसके बाद उन्होंने इस नंबर पर कॉल किया। जिस शख्स ने कॉल रिसीव किया उसने मुंबई पुलिस के अधिकारी होने का दावा किया। उसने महिला को फर्जी FIR नंबर और CBI से जारी वारंट का फर्जी मामला बताया। फर्जी अफसरों ने महिला को दो घंटे में पेश होने का आदेश दिया। वहीं, वॉट्सऐप पर फर्जी गिरफ्तारी का वारंट भी भेजा।
वीडियो कॉल कर किया डिजीटल अरेस्ट
स्कैमर्स ने महिला को वीडियो कॉल किया, जिसमें उन्होंने खुद का कैमरा बंद किया हुआ था। इसमें महिला को कैमरा चालू रखने के लिए कहा। उनसे कहा कि खुद को कमरे में बंद करने के लिए कहा गया। साथ ही इसकी जानकारी किसी को न देने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला से आधार कार्ड नंबर मांगा गया। इसके बाद उन्हें कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बारे में बताया। इसका फर्जी नोटिस उनके वॉट्सऐप भेजा गया। महिला को लगभग साढ़े 13 घंटे तक डिजिटली अरेस्ट रखा।
दो बार में करवाए 83 लाख रुपए ट्रांसफर
स्कैमर्स ने महिला से मनी लॉन्ड्रिंग के पैसो की जांच के लिए खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इसके बाद महिला ने बैंक जाकर एक खाते से 58 लाख और दूसरे खाते से 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान महिला को सुबह 9 बजे से लेकर रात के साढ़े 10 बजे तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए धमकाते रहे है।
यह भी पढ़ें…
पार्सल के नाम पर प्रोफेसर से 8 लाख का फ्रॉड, इस तरह के झांसे में न आएं
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News