Google ने बताया आप अपने वेब पेजों में EEAT नहीं जोड़ सकते, यह SEO नहीं

सार

गूगल के जॉन म्यूएलर ने बताया EEAT क्या है और यह SEO के लिए क्यों ज़रूरी नहीं है। जानें YMYL वेबसाइटों के लिए EEAT का महत्व।

EEAT: गूगल के जॉन म्यूएलर (John Mueller) ने सर्च सेंट्रल लाइव एनवाईसी कार्यक्रम में EEAT (Experience, Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness) को लेकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि यह कुछ साइटों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। यह ऐसा कुछ क्यों नहीं है जिसे SEO किसी वेबसाइट में जोड़ सकते हैं।

क्या है क्वालिटी रेटर और YMYL वेबसाइटों से EEAT का संबंध?

जॉन म्यूएलर ने कहा कि EEAT उन साइटों के लिए एल्गोरिदमिक रूप से काम करता है जो स्वास्थ्य या वित्त को प्रभावित करने वाले विषयों पर हैं। इसे गूगल आपका पैसा या आपका जीवन (YMYL) विषय कहता है।

Latest Videos

उन्होंने कहा, "EEAT उन तरीकों में से एक है जिससे हम पेज की क्वालिटी देखते हैं। EEAT का मतलब है अनुभव, विशेषज्ञता, प्रामाणिकता और विश्वसनीयता। इसे हम तीसरे पक्ष के क्वालिटी रेटर को ध्यान में रखने के लिए कहते हैं। अगर क्वेरी या पेज का एक सेट पैसा या जीवन जैसे किसी खास विषय पर है तो हम इसका ध्यान रखते हैं। जहां हम सोचते हैं कि यूजर को वास्तव में कुछ ऐसा चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें। कुछ संकेत चाहिए कि वे मौजूद सामग्री पर भरोसा कर सकें।"

SEO अपने वेब पेजों में EEAT नहीं जोड़ सकता

जॉन म्यूएलर ने बताया कि कोई SEO अपने वेब पेजों में EEAT नहीं जोड़ सकता है। EEAT ऐसी चीज नहीं है जिसे आप किसी वेबसाइट में जोड़ सकते हैं। यह इस तरह से काम नहीं करता। इसलिए अगर EEAT जोड़ना SEO के लिए आपके काम का हिस्सा है, तो रुकें। यह SEO नहीं है।

उन्होंने कहा, "कभी-कभी SEO हमारे पास आते हैं या बताते हैं कि उन्होंने अपने वेब पेजों में EEAT जोड़ दिया है। यह इस तरह से काम नहीं करता। माफ कीजिए, आप अपने वेब पेजों पर कुछ अनुभव नहीं डाल सकते। इसका कोई मतलब नहीं है।"

क्या Non-YMYL पेज के लिए EEAT की जरूरत नहीं?

म्यूएलर ने बताया कि EEAT ऐसी चीज नहीं है जिसे वे आम वेबसाइटों में ढूंढ रहे हैं। अगर कंटेंट में विशेषज्ञता और विश्वसनीयता है तो यह बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा, "व्यावहारिक दृष्टिकोण से अगर आप पैसा और हेल्थ से जुड़े कंटेंट पब्लिश करते हैं तो EEAT पर गौर करना महत्वपूर्ण है। यदि आप कुकीज के लिए एक नुस्खा बना रहे हैं तो आपको साइडबार में यह लिखने की आवश्यकता नहीं है कि इस लेखक ने 27 साल तक कुकीज बनाई हैं।"

 

Share this article
click me!

Latest Videos

पहलगाम हमले पर भारत सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ, शाह, खड़गे और राहुल मौजूद
“बीच में गड़बड़ कर दिया…” PM Modi की सभा में फिर बोले Nitish Kumar, बज गई खूब तालियां