
टेक डेस्क. भारत अपनी आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा हैं। गूगल ने इस दिन के सम्मान में नया डूडल लॉन्च किया है। इसकी खास बात ये है कि इसे इलेस्ट्रेटर वृंदा जावेरी ने डिजाइन किया है। इस डूडल में राष्ट्रीय ध्वज के तिरंगे से सजे ट्रेडिशनल दरवाजे और खिड़कियां दिखाई गई है।
देखें डूडड में क्या खास दिखाया है
गूगल डूडल वेबसाइट के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर, कई लोग झंडा फहराने, परेड, म्यूजिक और प्रभात रैलियों में भाग लेते हैं। इसे घरों इमारतों, सड़कों और कारों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया गया है। सर्च इंजन गूगल ने पोस्ट किया कि भारत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता है। 1947 में इसी दिन भारत को शासन में मजबूती मिली थी। वहीं, भारत ने लगभग दो स्वतंत्रता के अस्वाभाविक, हिंसा और मौलिक अधिकार के की अभाव के संघर्ष के बाद आजादी मिली थी।
गूगल नोट पर आजादी को नमन
डूडल ने स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र भी किया है। इसमें गूगल ने नोट किया कि भारत के लोग लगभग 2 सौ सालों तक असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों की कमी के बाद स्वशासन और संप्रभुता की कामना करते थे। इस आंदोलन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी हस्तियों के नेतृत्व में भारत ने आजादी पाई थी। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदान को नमन करते हैं। गूगल ने कहा कि पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
खास मौके पर गूगल लॉन्च करता डूडल
सर्च इंजन गूगल हर खास मौके के सम्मान में एक डूडल बनाता है। कभी किसी त्योहार तो कभी किसी व्यक्ति के सम्मान में ये डूडल लेकर आता है। इसमें महत्वपूर्ण वर्षगांठ और माइलस्टोन का जश्न मनाया जाता है। इसमें प्रचलित हस्तियों और खास कार्यक्रम शामिल है। डूडल बनाने के पीछे की टीम को डूडलर के रूप में जाना जाता है। इनमें चित्रकार, एनिमेटर और इंजीनियर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें…
Alert! मार्केट में आ गया साइबर फ्रॉड का नया तरीका, शुभकामनाएं देकर उड़ा रहे खाता
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News