
Google Gemini Nano Banana 3D फिगर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं लेकिन जेमिनी के अलावा और कुछ ट्राई करने का मन हैं तो आज हम आपको ऐसे 5 ऐप्स की लिस्ट बताएंगे, जहां पर आप इस तरह की मिनिएचर या अवतार क्रिएट कर सकते हैं।
लिस्ट में पहले नंबर पर Meshy AI का नाम है। इसकी मदद से मुफ्त में 3D मॉडल तैयार हो जाता है। खास बात है कि यहां पर फोटो,टेक्स्ट का इस्तेमाल कर इसे क्रिएट कर सकते हैं। वहीं, डाउनलोड के लिए FBX, OBJ, BLEND जैसे विकल्प मिलते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Google Gemini Saree Prompt: बिना मेकअप पाएं 90s मूवी वाला लुक, ट्राई करें ये 3 प्रॉम्ट
Anime Style 3D कैरेक्टर और अवतार बनाने का शौक रखते हैं तो इसे एक्सप्लोर करें। यहां पर आप प्रॉम्ट की मदद से पूरा कैरेक्टर तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, फेस, हेयर और बॉडी को स्लाइड से बदलने का विकल्प भी मिलता है। इसे Android-IOS दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्टूडेंट से लेकर बड़े-बड़े प्रोफेशनल कैनवा यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी मदद से भी 3D Character तैयार किया जा सकता है। यहां पर टेक्स्ट प्रॉम्ट की मदद से ऐसा किया जा सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि फ्री प्लान में 50 बार ही लिमिट है। यहां पर आपको एडिटिंग और एन्हांसमेंट टूल्स भी मिल जाएंगे, जिनका यूज करे तस्वीर को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Google Gemini से 30 सेकंड में पाएं परफेक्ट फोटो, अपनाएं ये 5 Nano Banana Prompts
ये एप भी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। यहां पर आप सेल्फी से रियल दिखने वाला 3D अवतार 1 मिनट में बना सकते हैं। ये FBX, GLB जैसे फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। फीचर्स देखें तो यहां पर कपड़े और स्टाइल बदलने, एनीमेशन सपोर्ट जैसे शानदार टूल देखने को मिलते हैं।
ये एप बहुत खास है, जहां पर आप सेल्फी से ऑल बॉडी अवतार तैयार कर सकते हैं। इसे खासतौर पर गेम और VR ऐप्स के लिए प्रोफेशनल इस्तेमाल करते हैं। आप इसे नॉन-कमर्शियल फ्री यूज कर सकते हैं, ये क्लीन और रियलिस्टिक मॉडल दिखाता है।