
Ghibli-style AI photos: जापान की दशकों पुरानी एनिमेशन आर्ट अचानक से दुनिया में ट्रेंड करने लगा है। स्टूडियो घिबली की एनिमेशन स्टाइल को ओपन-एआई ने नए रूप में लाकर दुनिया को चौका दिया है और आलम यह कि दुनिया के खास हो या आम सब इसके दीवाने हो चुके हैं। पोर्ट्रेट से लेकर रीइमेजिन्ड मूवी सीन तक, इस ट्रेंड ने बहुत ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की है। सामान्य यूजर्स से लेकर हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटीज़ और कंपनियों भी घिबली स्टाइल फोटो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रही हैं।
दरअसल, इस ट्रेंड को अपनाने वाले सबसे पहले लोगों में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन थे, जिन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर को बदलकर खुद की घिबली-शैली की तस्वीर लगा ली। उनके ट्वीट के एक अंश में लिखा था: एक दिन सैकड़ों संदेशों के साथ जागें: 'देखो मैंने तुम्हें घिबली स्टाइल में बदल दिया है।
क्या आप भी घिबली स्टाइल में अपनी फोटो को बनाकर उसे शेयर करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा। आपको बस बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आपका फोटो घिबली स्टाइल में बनकर हो जाएगा तैयार...
OpenAI की घिबली-शैली की छवि निर्माण वर्तमान में केवल ChatGPT Plus, Pro और Team योजनाओं के पेमेंट के साथ कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।
यदि आप ChatGPT Plus यूजर नहीं हैं, तो आप अन्य AI Image Generator टूल्स का उपयोग कर सकते हैं:
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News