आपका Android Phone हो सकता है हैक, सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी, जानें कैसे बचें

Published : Apr 12, 2025, 06:27 PM IST
Android New Features

सार

एंड्रॉयड फोन में सुरक्षा खामियां! CERT-In की चेतावनी, तुरंत अपडेट करें वरना हैक हो सकता है फोन। डेटा चोरी और धोखाधड़ी का खतरा!

Android Phone: क्या आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं और यह पुराने वर्जन पर चल रहा है। हां, तो आपको इसे अपडेट करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपका फोन हैक हो सकता है। इससे आप बड़ी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

भारत सरकार की CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एंड्रॉयड फोन यूजर के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। कहा है कि एंड्रॉयड डिवाइसों में कई सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। इसके चलते हैकर्स आपका डेटा चुरा सकते हैं। आपके मोबाइल फोन को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं या इसे पूरी तरह से क्रैश कर सकते हैं। ऐसा होने पर यूजर को गंभीर खतरा हो सकता है।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी

CERT-In ने 13, 14 और 15 से पहले के Android ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कमजोरियों का पता लगाया है। इन वर्जन पर चल रहे मोबाइल फोन की सुरक्षा बहुत कमजोर है। इसके चलते हैकिंग का जोखिम अधिक है। सुरक्षा संबंधी कमजोरियां एंड्रॉयड इकोसिस्टम के भीतर विभिन्न कंपोनेंट्स से आती हैं। इनमें सिस्टम फ्रेमवर्क, Google Play सिस्टम अपडेट और यहां तक कि डिवाइस के कर्नेल में खामियां शामिल हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य भाग होता है। इन कमियों का फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। वे फोन हैक कर पासवर्ड या वित्तीय विवरण जैसे संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं।

अलर्ट से किन लोगों को होना चाहिए सावधान?

CERT-In की चेतावनी स्मार्टफोन निर्माताओं (OEM) और रोजमर्रा के यूजर्स दोनों के लिए है। एंड्रॉइड ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल कई तरह के डिवाइस में किया जाता है। इसलिए यह चेतावनी भारत और दुनिया भर में लाखों यूजर्स पर लागू होती है।

एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो क्या करें?

CERT-In ने सुझाव दिया है कि यूजर को अपने डिवाइस को तुरंत Android वर्जन 13, 14 या 15 पर अपडेट करना चाहिए। इन वर्जन में पैच और फिक्स शामिल हैं। इनसे रिपोर्ट की गई कमजोरियों को दूर किया गया है। यूजर को नियमित रूप से सिस्टम अपडेट की जांच करनी चाहिए। अनवेरिफाइड सोर्स से ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स