
मानसून में घूमना हर किसी को पसंद होता है। अगर दूर की दूरी तय करनी हो तो आजकल लोग ट्रेन से ज्यादा फ्लाइट पसंद करते हैं। ये कम समय में जल्दी तो पहुंचा देती है लेकिन किराया ज्यादा होने से बजट भी हिल जाता है। पर यदि कहा जाए आप केवल कम पैसों में आप हवाई सफर कर सकते हैं तो क्या कहेंगे? दरअसल, ग्राहकों के लिए Indigo Mansoon Sell लाया है। जहां पर कम पैसें में Domestic & International Flight की जा सकती है। जो हर किसी के जेब में फिट बैठने के लिए एयरप्लेन का सपना भी पूरा करेगी। तो चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
इंडिगो की ये सेल उन लोगों के लिए बहुत काम की है। जो अक्सर ट्रैवल करते हैं। आमतौर पर डॉमेस्टिक फ्लाइट 5000 रुपए तक आती है हालांकि इसे 1499 रुपए तक बुक किया जा सकता है। साथ में कई शानदार छूट, प्रीमियम सर्विस भी मिलेंगी।
Indigo Domestic Flight Booking मात्र वन वे और सभी टैक्स समेत 1,499 से शुरू है। इसके अलावा Indigo International Flights Booking की बैत करें तो वनवे के लिए इसका प्राइज सेल के तहत 4,399 रुपए से शुरू है। खास बात है इसमें सभी तरह के टैक्स जुड़े हैं। अगर आप IndiGoStretch की सीटें लेते हैं तो ज्यादा लेगरूम के साथ आती हैं। इन्हें भी मात्र 9,999 रुपए में बुक किया जा सकता है।
डॉस्मेटिक फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज लेकर जाना चाहते हैं तो इसमें 50 फीसदी की छूट है। वहीं सीट चुनने पर भी ऑफर मिल रहा है। आप स्टैंडर्ड सीट को मात्र 99 रुपए में बुक कर सकती हैं। जबकि xl सीट बुकिंग 500 रुपए से शुरू है।
नोट- ज्यादा जानकारी के लिए इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News