iQOO Neo 7 Pro : सबकी छुट्टी कर देगा 2 चिप वाला स्मार्टफोन, गेमिंग के लिए है तगड़ा

Published : Jul 05, 2023, 09:26 AM IST
iQOO Neo 7 Pro

सार

गेम लवर्स के लिए आईक्यू ने अपना तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दो चिप के साथ आ रहा है। 15 जुलाई से अमेजन पर इसकी सेल शुरू हो जाएगी। आप डिस्काउंट के साथ इस फोन को खरीद सकते हैं।

टेक डेस्क : आईक्यू का जबरदस्त और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन IQOO Neo 7 Pro 5G सबकी छुट्टी करने आ गया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8th प्लस 1 जनरेशन SOC और इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप मिल रही है। मतलब गेम लवर्स के लिए यह फोन काफी शानदार है। 15 जुलाई दोपहर 12 बजे से अमेजन पर इस मोबाइल की सेल शुरू होगी। आइए जानते हैं इसकी फुल डिटेल्स...

iQOO Neo 7 Pro : स्पेक्स

  • यह स्मार्टफोन 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है।
  • यह फोन 2 चिप के साथ आ रही है। पहला- स्नैपड्रैगन 8th प्लस जनरेशन 1 और दूसरा- इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप।
  • फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 7 Pro में 50MP का मेन कैमरा,8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल रहा है। फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल रहा है।
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है।
  • कंपनी का दावा है कि 8 मिनट में 50 परसेंट तक इस फोन की बैटरी चार्ज हो जाएगी।
  • यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8/128GB और 12/256GB के साथ आ रहा है।

iQOO Neo 7 Pro : डिस्काउंट ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। वहीं, टॉप एंड वैरिएंट 37,999 रुपए में आ रहा है। अर्ली बर्ड ऑफर में इस फोन पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप SBI और ICICI बैंक के कार्ड से फोन को खरीदते हैं तो 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। कस्टमर्स 2,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर आपके पास पुराना आईक्यू का स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपए का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा। मतलब एक्सचेंज डिस्काउंट कुल 3,000 रुपए का है।

इसे भी पढ़ें

जियो भारत V2 : 5G के जमाने में क्यों खरीदना चाहिए Jio का 4G फोन, 5 बातों से जानिए

 

iPhone 14 Pro खरीदना है तो थोड़ा रुकिए ! इस खबर को पढ़कर खुद ही बदल लेंगे प्लान

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स