
टेक डेस्क : Meta ने Twitter की टेंशन बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। 6 जुलाई को ट्विटर का कम्पटीटर ऐप लॉन्च हो सकता है। इस ऐप पर ट्विटर की तरह ही ट्वीट, री-ट्वीट, लाइक, शेयर, कमेंट कर सकते हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव ने बताया है कि 6 जुलाई को कंपनी इस ऐप को लॉन्च कर सकती है। Threads ऐप स्टोर में लिस्ट हो गया है। जहां इसकी डेट 6 जुलाई ही बताई गई है। हालांकि, इस ऐप से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आ पाई है।
कितना खास होगा Twitter Rival App
अब सवाल यह है कि मेटा का थ्रेड ऐप कितना खास और ट्विटर से कितना अलग होगा? क्या इस ऐप के लिए भी कंपनी पेड वैरिफिकेशन लाएगी। हालांकि, अभी इन सबकी जानकारी सामने नहीं आई है। विटर के बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस लाने के लिए इस तरह के सवाल आ रहे हैं। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि नए ऐप में काफी कुछ नया हो सकता है।
Threads यूज करने का तरीका
Threads ऐप को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यूजर्स इंस्टाग्राम आईडी से ही इस ऐप पर लॉग-इन कर पाएंगे। मतलब नए अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही इस ऐप से आप उन लोगों को फॉलो कर पाएंगे, जो इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर अवेलबल हैं। मतलब इंस्टाग्राम वाले दोस्त थ्रेड्स पर भी आपसे आसानी से जुड़ पाएंगे।
ट्विटर को यहां से भी मिल रही टक्कर
बता दें कि ट्विटर को मेटा से ही नहीं बल्कि उसके एक्स सीईओ जैक डोर्से के Bluesky से भी मिल रहा है। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर पर जिस तरह के रेस्ट्रिक्शन्स लगाए हैं, उसके बाद ट्विटर से किनारा कर काफी लोग Bluesky पर स्विच कर रहे हं। ऐप पर अचानक से इतना ट्रैफिक आ गया है, जिससे उसका काम भी ठप हो गया था। इसको लेकर कंपनी का एक स्टेटमेंट भी आया था, जिसमें बताया गया कि ज्यादा ट्रैफिक की वजह से Bluesky डाउन हो गया है, यह जल्द ठीक कर लिया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि ट्विटर की आगे की राह आसान तो नहीं होने वाली है।
इसे भी पढ़ें
WhatsApp पर आ गया गजब का फीचर ! अब एक साथ 32 लोगों से करें Video Call
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News