
टेक डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट 365 में गुरुवार को बड़े पैमाने पर व्यवधान पैदा हुआ। इसके चलते दुनिया भर में हजारों यूजर्स को परेशानी हुई। वे माइक्रोसॉफ्ट 365 के जरूरी सेवाओं तक नहीं पहुंच सके।
आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने बताया है कि 24,000 से अधिक यूजर्स ने बताया है कि उन्हें परेशानी हुई है। कई यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे 4,700 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं।
बता दें कि दो महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट को सेवा देने वाले साइबरसिक्यूरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक ने गलत सॉफ्टवेयर अपडेट किया था। इसके चलते दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को भारी परेशानी हुई थी। एयरपोर्ट पर कामकाज ठप हो गया था। विमानों के उड़ान भरने में देर हुई थी। इससे विभिन्न उद्योगों में लगभग 85 लाख विंडोज डिवाइस को प्रभावित किया था। इससे एयरलाइनों और बैंकों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक की कंपनियों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई थी।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की माइक्रोसॉफ्ट 365 डाउन होने की शिकायत
माइक्रोसॉफ्ट 365 में आई परेशानी की शिकायत यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी की। एक यूजर ने X पर लिखा, "माइक्रोसॉफ्ट 365 और टीम्स डाउन हैं। इसलिए यह मेरे लिए एक आलसी सुबह है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या माइक्रोसॉफ्ट डाउन है। मुझे नहीं पता कि मैं लिनक्स पर हूं।"
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा-समस्या की जांच कर रहे हैं
माइक्रोसॉफ्ट ने समस्या को स्वीकार किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "हम ऐसी समस्या की जांच कर रहे हैं, जिसमें यूजर कई माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।" हालांकि, कंपनी ने अभी तक आउटेज का कारण स्पष्ट नहीं किया है या रिकवरी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई है।
Microsoft के इन्फ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म ने बताया है कि आउटेज AT&T नेटवर्क से कनेक्शन की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। Microsoft वर्तमान में इन रिपोर्टों की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें- एक बार चार्ज और 6 महीने जमकर करो यूज, कंपनी का शानदार ऑफर
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News