बड़ा झटका ! एक बार फिर छंटनी करेगी ये दिग्गज कंपनी, जाएगी इतने लोगों की नौकरी

Published : Jan 26, 2024, 12:22 PM ISTUpdated : Jan 26, 2024, 12:26 PM IST
Microsoft Lay Off

सार

 माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रहा है। इस बार माइक्रोसॉफ्ट इस बार एक साथ 1900 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इनमें कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड सहित वीडियो-गेम डिविजंस कंपनी से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया हैं।

टेक डेस्क. माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रहा है। इस बार माइक्रोसॉफ्ट इस बार एक साथ 1900 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इनमें कंपनी एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड सहित वीडियो-गेम डिविजंस कंपनी से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया हैं। बीते साल माइक्रोसॉफ्ट ने 68 मिलियन डॉलर में एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड का अधिग्रहण किया था।

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग चीफ ने ई-मेल कर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग चीफ फील स्पेंसर ने स्टाफ को ईमेल भेज कर छंटनी की जानकारी दी है। माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन में 22 हजार कर्मचारी है, जिसमें 8% एंप्लाइज की छंटनी की जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग चीफ ने कर्मचारियों को भेजें ई-मेल में लिखा कि आज हमने प्रायोरिटी तय की है जहां पर ओवरलैप हो रहे हैं इसकी पहचान की जा चुकी है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्रोथ के लिए हम सब मिलकर काम करें। इसके अलावा दूसरी गेमिंग कंपनी रायट गेम्स भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है।

 

 

साल 2023 में भी हुई थी छंटनी

बीते साल भी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। टेक  सेक्टर में स्लोडाउन के बाद जनवरी 2023 में 10 हजार छंटनी की थी। इसकी घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमेन और सीईओ सत्य नडेला ने की थी।

स्विगी में भी 400 एंप्लाइज की छंटनी

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने भी 25 जनवरी को 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रहा है। बीते साल जनवरी में स्विगी ने कर्मचारियों की छंटनी की थी।

यह भी पढ़ें…

Google खास अंदाज में मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस, इस तरह दी भारत को शुभकामनाएं

एक क्लिक पर मिलेगी अयोध्या की हर जानकारी, फोन में डाउनलोड कर लें ये App

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Online Gaming Rules 2026: ऑनलाइन गेम खेलने वालों की अब खैर नहीं! आज से इन गेम्स पर लगा परमानेंट बैन
High Paying Jobs: न कोडिंग चाहिए, न सॉफ्टवेयर का ज्ञान, सिर्फ घूमने के मिलेंगे ₹3 करोड़! ऐसे करें अप्लाई