
नेपाल इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है। इस देश के युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकार के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला कि नेपाल के प्रधानमंत्री को देश छोड़कर जाना पड़ा। आज हम आपको बताएंगे जो युवा नेपाल का इतिहास बदल रहे हैं वो कौन सी कंपनी का फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और कौन सी मोबाइल कंपनी नेपाल के मार्केट में सबसे ज्यादा शेयर रखती है।
StatCounter की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में मिड रेंड स्मार्टफोन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जहां सबसे बड़ा शेयर चीन की कंपनी Xiaomi रखती है। इसके बाद Samsung, Apple, Realme और Vivo का नाम आता है।
ये भी पढ़ें- नेपाल में डेटा पैक की कीमत और अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर, जानिए कौन सा पैक बेस्ट
मिड रेंज सेगमेंट 15000-40,000 के बीच नेपाल के लोग Xiaomi फोन खरीदना पसंद करते हैं। ये कंपनी नेपाल की मार्केट में 24.08% शेयर रखती है। यहां पर Redmi Note, Redmi 13C सीरीज ज्यादा प्रसिद्ध हैं।
Samsung नेपाल की मोबाइल मार्केट में 20.33% शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है। बहुत से लोग सैमसंग की Galaxy S 25 Ultra, Galaxy A16/A26, Galaxy F17 जैसे प्रीमियम और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को खरीदना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- नेपाल में Jio जैसा कौन, जानें किस कंपनी का है दबदबा?
Apple iPhone दुनियाभर के साथ नेपाल में भी पॉपुलर है। यहां पर ऐपल 16.62% मार्केट शेयर करता है। iPhone 16, iPhone 16 Pro/Max जैसे मॉडल्स लोगों को खूब पसंद आते हैं।
Realme धीरे-धीरे नेपाल की मार्केट में अपनी बढ़त बना रही है। युवाओं के बीच फीचर्स और दमदार कैमरा के साथ आने वाले रियलमी फोन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। लोगों को Realme 14, Realme 14T 5G, Realme C75 जैसे मॉडल्स खूब पसंद आते हैं। बता दें कि रियलमी नेपाल में 8.14% मार्केट शेयर रखती है।
आखिर में Vivo और Oppo का नाम आता है। वीवो और ओप्पो के पास 7.05%, 6.45% मार्केट शेयर हैं। ये दोनों कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में कैमरा फोकस फोन ऑफर करती हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में प्रस्तुत सभी आंकड़े रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित हैं। एशियानेट हिंदी इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता और न ही किसी प्रकार का दावा करता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित स्रोतों की स्वतंत्र रूप से जांच करें।