Digital Smart Glasses का कमाल! टेक्नोलॉजी और स्टाइल एक साथ

Published : Jul 03, 2025, 12:34 PM IST
smart glasses price

सार

Smart Sunglasses Price: भारत में अब डिजिटल स्मार्ट सनग्लासेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये एडवांस AI, ब्लूटूथ, कैमरा और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। जो धूप से बचाव के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव भी देते हैं।

धूप से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए गॉगल्स (Googles) लगाता है लेकिन आप जानते हैं, टेक्नोलॉजी के साथ अब चश्मे भी आने लगे हैं। दरअसल, भारत में ऐसी कई कंपनियां हैं जो अब Digital Smart Sunglasses बना रहा है। ये एडवांस AI और Basic फीचर्स के साथ आते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सनग्लासेस के बारे में।

1) Ray-Ban Meta Smart Glasses

ये स्मार्ट सनग्लासेस बहुत पॉपुलर है। ये इन बिल्ट मेटा एआई असिस्टेंट के साथ आते हैं। यानी इस चश्मे की मदद से आप बिना हाथों का इस्तेमाल किये कॉल और म्यूजिक सुन सकते हैं। चाहे तो मैसेज भी भेज सकते हैं। ये अभी इंग्लिश, फ्रेंच, स्पैनिश और इटैलियन भाषा का रियल टाइम ट्रांसलेशन करती है। इसे ऑनलाइन तो नहीं हालांकि कुछ चुनिंद स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो ये 25-35 हजार रुपए तक आते हैं।

2) Oakter Smart Glasses with Wireless Bluetooth

प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टग्लास थोड़े महंगे होते हैं। ऐसे में आप बजट में रहते हुए वायरलेस ब्लूटूथ सनग्लास खरीद सकते हैं। Amazon पर हाई रेटिंग के साथ Oakter Smart Glasses खूब पसंद किया जा रहा है। जिसकी कीमत 2,499 रुपए है। ये वॉइस क्रंटोल फीचर्, ओपन इयर ब्लूटूथ स्पीकर के साथ हाई क्वालिटी फोटोफ्रेमिक लेंस संग आता है। इसमें 6 महीने की वारंटी भी मिलती है।

3) Fredi Hd PLUS Full HD 1080p Specs Camera | Stylish Eyewear with Built-in Recorder

अगर आप कैमरा लेस ग्लासेस चाहते हैं तो इसे चुने सकते हैं। ये बहुत नॉर्मल लगता है। हालांकि इसमें छोटा से कैमरा-माइक्रोफोन लगता है। जिसकी मदद से बिना हाथ लगाए वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। खासियत की बात करें तो ये Full HD वीडियो रिकॉर्ड करती हैं। इसमें 32GB कारड मिलता है। वहीं ये 280maH बैटरी संग आती है, जो 45 से 60 मिनट तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसे फोन-वाईफाई से नहीं जोड़ा सकता है। इसमें रिकॉर्ड वीडियो को देकने के लिए कम्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करना होगा। Amazon पर ये 3,855 रुपए में मिल जाएगा।

4) डिजिटल सनग्लासेस क्या होता है? (What are digital sunglasses?)

डिजिटल सनग्लासेस एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बने होते हैं। जो कॉलिंग, मैसेजिंग जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। जिन लोगों को प्रीमियम लुक पसंद होता है। वो इसे चुन सकते हैं। हालांकि ये बहुत ज्यादा महंगे होते हैं।

5) स्मार्ट सनग्लासेस क्या करते हैं ? (What do smart sunglasses do?)

  • स्मार्ट सनग्लासेस कई सारे कंफर्ट संग आते हैं। जहां पर लेंस का टिंट बदल जाता है। ताकि रोशनी के हिसाब से आंखों को आराम मिले। इसे खुद कंट्रोल कर किया जा सकता है।
  • इसमें ऑडियो फीचर मिलता है। जहां बिना हाथ के सीधे कॉल और म्यूजिक और वाइस कमांड दे सकते हैं।
  • सेंसर- कैमरा के साथ ये आता है। जो जरूरत पड़ने पर फोटो-वीडियो भी क्लिक करते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Samsung भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A11, जानें फीचर्स और कीमत
संचार साथी ऐप: साइबर सुरक्षा या जासूसी? एक्सपर्ट ने बताया सबसे कड़वा सच