सुगम्य भारत ऐप में जुड़ेंगे AI फीचर्स, दिव्यांगों को इस तरह मिलेगी हेल्प

भारत सरकार के दिव्यांगों की मदद के लिए सुगम्य भारत ऐप तैयार किया है। अब इस ऐप को फिर से रि-डेवलप किया जाएगा यानी इसमें और भी एआई बेस्ड फीचर्स जोड़े जाएंगे। अब दिव्यांगों के इस्तेमाल के लिए यह ऐप और भी आसान हो जाएगा। 

Nitesh Uchbagle | Published : Mar 5, 2024 9:47 AM IST

टेक डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई बीते साल से दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ है। साथ ही यह लोगों के जीवन का हिस्सा बनते जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी से निजी कंपनियों से लेकर सरकार के कामों में इसका इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में भारत सरकार ने सुगम्य भारत ऐप में एआई का इस्तेमाल होगा।

रि-डिजाइन होगा ये ऐप

भारत सरकार ने दिव्यांगों की मदद के लिए सुगम्य भारत ऐप डेवलप किया गया है। सरकार ने इस ऐप को अब रि-डिजाइन करने का फैसला किया है। इस ऐप में एआई टेक्नोलॉजी वाले स्पेशल फीचर्स को शामिल करेंगी। इससे यह ऐप दिव्यांगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

इस ऐप मिलेगी ये सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि हम एआई के जरिए वार्षिक रिपोर्ट, अलग-अलग योजना, डिस्ट्रीक्ट डेटा, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के खास फैसलों की जानकारियों को शामिल करेंगे।

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, एनजीओ मिशन एक्सेसिबिलिटी और रिसर्च इंस्टीट्यूट आई-एसटीईएम के एमओयू साइन किया गया है।

ऐप में नए फीचर्स क्या होगा

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस एमओयू की इस ऐप को दिव्यांगों के लिए आसान बनाना है, जिससे वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कई भाषाओं में इस ऐप को इस्तेमाल करने का मौका मिल सके।

इसके अलावा इस ऐप में चैटबॉट. बहुत सारी भाषाओं का सपोर्ट, आसान इंटरफेस, कंप्लेंट और फीडबैक देने की सुविधा जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…

पानी पड़े चाहे पत्थर, खराब नहीं होंगी ये 5 डिजिटल वॉच! हाथ पर खूब जचेंगी

ALT Balaji सहित इन ऐप्स पर गूगल की गाज, प्ले स्टोर से हटाया, जानें कारण

 

Share this article
click me!