पानी पड़े चाहे पत्थर, खराब नहीं होंगी ये 5 डिजिटल वॉच! हाथ पर खूब जचेंगी

Published : Mar 02, 2024, 01:45 PM ISTUpdated : Mar 02, 2024, 01:47 PM IST
best 5 watch

सार

आज कल फैंसी घड़ियों का दौर हैं। ऐसे में इन डिजिटल वॉच में कई तरह के फीचर्स मिलते है। ये वॉच ज्यादातर फिटनेस लाइफस्टाइल से जुड़े लोग इसका इस्तेमाल करते है। ऐसे में घड़ियों का मजबूत और वॉटर प्रूफ होना जरुरी है। जानें उन वॉच के बारे में।

टेक डेस्क. बाजार में अब ऐसी इलेक्ट्रिक वॉच आने लगी है, जिसमें शानदार फीचर्स के साथ वाटर प्रूफ होती है। ऐसे में अब स्विमिंग करते वक्त कीमती वॉच पानी के बाहर छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन वॉच की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि इस पानी में इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही स्पोर्ट्स से जुड़े लोग और फिटनेस फ्रिक के बेहद उपयोगी होगी। अब जानिए स्वीमर्स के लिए बेस्ट 5 घड़ियों के बारे में।

Apple Watch Ultra 2

एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 वॉच ओस 10 पर चलती है। इस स्मार्टवॉच को एक टाइटेनियम केस में पैक किया गया है। इसमें नए स्मार्ट स्टैक, न्यू साइकिलिंग एक्सपीरियंस, और उसमें री-डिजाइन किए गए ऐप्स भी हैं। इसकी बैटरी लाइफ 36 घंटे का है और लो पावर मोड में 72 घंटे तक बैटरी चलती है। इसकी कीमत 89 हजार 899 रुपए है।

Noise ColorFit Pulse Grand

इस वॉच में 1.69 इंच का एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए है। यह वॉच नॉइस फिट ऐप की मदद से काम करता है। इससे यूजर्स अपनी फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं। इसकी अमेज़न से 1199 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको ऑलिव ग्रीन, शेंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और जेट ब्लैक कलर में मिलती है।

Verve Connect Ultra Watch

इस वॉच में 1.78 इंच का अमोल्ड डिस्प्ले है, जो ऑलवेज ऑन फीचर के साथ आती है। इसमें सारे बेसिक फिट और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलते हैं। इसमें स्लीप पैटर्न ट्रैकर, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर दिए है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इसकी कीमत 899 रुपए है।

Pebble Cosmos Endure

इस वॉच में 1.46 इंच की एमोलेड स्क्रीन है। यह भी वाटरप्रूफ वॉच है। इसकी कीमत 4 हजार 799 रुपए है। यह तीन कलर्स में मिलती है, जो ब्लू, ग्रीन ब्लैक हैं। इसमें आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है।

Samsung Watch 6 Classic

सैमसंग की यह घड़ी 47MM और 43 MM वेरिएंट में मिलती है। इनमें 300 और 400 mAh की बैटरी मिलती है। इसमें हार्ट रेट, ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे अहम फिटनेस ट्रैकर भी है। इसकी कीमत 33 हजार 299 रुपए है।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स