Apps जहां रेंट पर मिलते हैं Boyfriend.. 3,000 रुपए देकर सिंगल लड़कियां सेलिब्रेट कर सकती हैं Valentine's Day

आज टेक्नोलॉजी का जमाना है। हर चीज का सॉल्यूशन चुटकियों में मिल जाता है। अगर कोई लड़की सिंगल है और बॉयफ्रेंड के साथ घूमने-फिरने जाना चाहती है तो कुछ ऐप्स ऐसे हैं, जहां आप रेंट पर बॉयफ्रेंड ला सकती हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Feb 14, 2023 8:27 AM IST

टेक डेस्क : आज वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया जा रहा है। कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आधा दिन निकल गया है लेकिन अगर आप अब तक वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2023) सेलिब्रेट नहीं कर पा रही हैं क्योंकि आप सिंगल हैं, तो इसका भी जुगाड़ निकल गया है। आप रेंट पर बॉयफ्रेंड ला सकती हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स (Apps) के बारें में बताने जा रहे हैं, जहां आप रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं और कहीं भी घूमने-फिरने के साथ प्यार का ऐहसास कर सकती है।

रेंट पर लाएं बॉयफ्रेंड

वैलेंटाइन डे का आधा वक्त भले ही चला गया है लेकिन अगर आप प्यार का ऐहसास पाना चाहती हैं तो रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं। इसमें आपकी मदद करता है एक ऐप। इसका खर्च भी काफी कम है। इसमें लड़कियों को रिलेशनशिप में आने में भी समस्या नहीं होगी। यह ऐप उन लड़कियों के लिए खास है, जो रिलेशनशिप और कमिटमेंट के चलते इन सबसे दूर रहती हैं।

इस ऐप पर रेंट पर मिलते हैं बॉयफ्रेंड

इस ऐप का नाम 'Rent a BoyFriend' यानी RABF है। यह ऐप 2018 में लॉन्च किया गया था। अपने लॉन्चिंग के दौरान ही यह काफी चर्चाओं में रहा। एक वक्त ऐसा भी था, जब गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप टॉप सर्चिंग था। वर्तमान में इस ऐप को एक लाख यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह का एक ऐप बेंगलुरु में भी चलता है। जिसका नाम 'The Better Date' है। मोहित चुरीवाला और आदित्य लखियानी नाम के दो युवकों ने इसकी शुरुआत किया था। यहां भी किराए पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।

बॉयफ्रेंड का रेंट क्या होता है

इन ऐप्स पर अगर आप बॉयफ्रेंड रेंट पर लेती हैं तो आपको मॉडल, सेलिब्रिटी और आम लड़के भी मिल सकते हैं। सबसे पहले आपको लड़का पसंद करना होता है और इसके बाद मीटिंग फिक्स करनी होती है। इसके बाद आपको पेमेंट करना है। अगर आप आम लड़के को बॉयफ्रेंड चुनती हैं तो आपको 400 रुपए देने होंगे, जबकि मॉडल के लिए 2,000 रुपए और सेलिब्रिटी 3,000 रुपए में रेंट पर ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

दूर रहती है गर्लफ्रेंड तो इस तरह ऑनलाइन सेलिब्रेट करें Valentines Day, दूरी की परवाह क्यों

 

इस Valentine गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिख रहा ChatGPT, जानें प्यार और रिश्ते को कैसे बदल रहा AI टूल

 

 

Share this article
click me!