Published : Jun 19, 2023, 11:16 AM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 09:08 AM IST
टेक डेस्क : 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। अगर आपने अब तक योगासन शुरू नहीं किया है तो छोटे और आसान आसन से इसकी शुरुआत करें। कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। अपने मोबाइल में 5 ऐप्स में से कोई एक डाउनलोड कर लें और खुद को फिट बनाएं।
अगर आप हिंदी में योग सीखना चाहते हैं तो यह ऐप आपके लिए बेस्ट है। यह आपको प्राणायाम, योगासन और योग मुद्रा की एक-एक बातें सिखाता है। इसमें 108 बार ओम का जाप और गायत्री मंत्र दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की अच्छी खासी रेटिंग हैं, आप इसे डाउनलोड कर खुद को फिट बना सकते हैं।
25
Yoga For Beginners
अगर आप योगा की ABCD भी नहीं जानते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है। इसमें नौसिखियों के लिए 30 दिन का वर्कआउट प्लान मिल रहा है। 3D विडियोज में आप योगासन सीख सकते हैं। बेसिक से एडवांस लेवल तक इसमें कई आसान हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.8 स्टार रेटिंग मिली है।
35
Yoga Workout
इस ऐप से आप आसन, योगा पोज और मेडिटेशन की बारिकियां सीख सकते हैं। 3D विडियोज से आप योग करने का आसान तरीका जान सकते हैं। वर्कआउट ट्रैक कर यह आपको रिमाइंडर भी देता है। वेट और BMI चेक करने वाला फीचर भी इसमें मिलता है। यह ऐप 20MB का है।
45
Daily Yoga
इस ऐप में 500 से ज्यादा आसन 70 से अधिक योगा प्रोग्राम और 500 से भी ज्यादा गाइडेड योगा आपको मिलता है। हालांकि, ज्यादातर प्रोग्राम्स के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। सिल्वर या गोल्ड प्लान में से किसी एक को चुन सकते हैं। बेसिक से एडवांस लेवल तक के कई योग आपके लिए है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.7 स्टार की रेटिंग मिली है। 18MB का यह ऐप लाखों बार डाउनलोड हो चुका है।
55
Down Dog
Google Play स्टोर पर इस ऐप को काफी ज्यादा रिव्यू मिल चुके हैं। Down Dog की रेटिंग 4.9 स्टार है। यह जरूरत के हिसाब से 60,000 से ज्यादा अलग-अलग तरह का कॉन्फिग्रेशन देता है। डायनेमिक म्यूजिक से लेकर 6 अलग-अलग योग ट्रेनर की आवाज सुनकर आप इससे योग सीख सकते हैं।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News