चीन में देखा Porn Apps तो जाओगे जेल ! बेटिंग-डेटिंग ऐप्स भी बैन...गूगल, फेसबुक, ट्विटर कुछ भी नहीं चलता

Published : May 19, 2023, 05:14 PM IST
apps banned in china

सार

भारत सरकार ने भी सिक्योरिटी के चलते कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा रखा है। भारत में कुल 250 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स प्रतिबंधित हैं। इनमें ऐपलॉक, ब्यूटी, गेमिंग, म्यूजिक, बेटिंग और स्पोर्ट्स जैसे कई कैटेगरी के ऐप्स शामिल हैं।

टेक डेस्क : डिजिटल युग में जब आप कु Apps के बिना नहीं रह सकते हैं, तब चीन में लोग इन ऐप्स को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, आज कई देश डेटा को हथियार मान कर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कुछ देश दूसरे देशों से अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए उन देशों के कई ऐप्स को बैन कर दिया है। चीन (China) भी उन्हीं देशों में शामिल है। ड्रैगन ने दूसरे देशों को अधिकांश मोबाइल ऐप्स को अपना यहां बैन (Apps Banned In China) लगाया हुआ है।

अमेरिकी ऐप्स चीन में क्यों बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन अपने नागरिकों पर नजर रखता है और ऐसे सभी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, जिन्हें चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के आदर्शों के खिलाफ माना जाता है। भले ही वह दुनिया की किसी बड़ी कंपनी का ऐप ही क्यों न हो। अमेरिका के तो ज्यादातर मोबाइल ऐप्स पर चीनी सरकार ने ताला लगा दिया है। आइए जानते हैं चीन के ऐसा करने के पीछे की वजह...

चीन में नहीं चलता फेसबुक-ट्विटर

चीन ने जिन बड़े ऐप्स पर बैन लगाया है, उसमें सबसे पॉपुलर गूगल, गूगल मैप्स, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैं। वॉट्सऐप, स्नैपचैट, टेलीग्राम और वाइबर जैसे मैसेजिंग ऐप्स भी चीन में नहीं चला सकते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डेली मोशन भी चीन में बैन हैं। विकिपीडिया और याहू जैसे सर्च इंजन भी चीनी नागरिक नहीं चला सकते हैं।

पोर्न ऐप चलाया तो जेल

चीन के नागरिक पोर्न ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यह पूरी तरह गैर-कानूनी है। वहीं, बेटिंग और डेटिंग ऐप्स भी चलाने पर पाबंदी है। यही कारण है कि टिंडर जैसे ऐप्स यहां नहीं चलते हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल करने पर तगड़ा जुर्माना या जेल हो सकती है।

अपना फेसबुक-गूगल बना रहा चीन

चीन में करीब-करीब सभी विदेशी ऐप्स बैन हैं। अपने नागरिकों के लिए चीन अपना गूगल और फेसबुक बना रहा है। इन ऐप्स को बैन करने के पीछे चीन का सोचना है कि दूसरे देशों की कंपनियां, इन ऐप्स से नागरिकों का पर्सनल डेटा जमा करती हैं और यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए वह देसी ऐप्स को ही प्राथमिकता देता है। चीन में ऑनलाइन सर्चिंग (Baidu) जैसे ऐप का यूज किया जाता है। 70% चीनी मार्केट पर इस ऐप का ही कब्जा है। चीन में यूट्यूब की तरह की यूको और टुडू जैसे ऐप्स हैं। ट्विटर की बजाय Weibo ऐप है। वहीं, शॉपिंग एप्स में Taobao और TMall का इस्तेमाल चीनी ज्यादा करते हैं। गूगल मैप्स के बजाय Baidu Map का यूज चीन में होता है। Momo और TanTan जैसे डेटिंग ऐप्स का यूज किया जाता है.

इसे भी पढ़ें

BGMI Return In India : गेम लवर्स की तो निकल पड़ी... वापस आ रहा आपका फेवरेट Game

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स