BGMI Return In India : गेम लवर्स की तो निकल पड़ी... वापस आ रहा आपका फेवरेट Game

BGMI पर सिक्योरिटी कारण से बैन लगा दिया गया था। पिछले साल जून में इस गेम पर एक्शन लिया गया था। तब इसे प्लेस्टोर और एपल के ऐप स्टोर से भी हटा दिया था। अब एक बार फिर ये गेम वापस आ रहा है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 19, 2023 8:55 AM IST / Updated: May 19 2023, 02:48 PM IST

टेक डेस्क : गेम लवर्स के लिए एक ऐसी खुशखबरी आई है, जिसे सुनकर वे खुशी से झूम उठेंगे। यह खबर उनके फेवरेट गेम BGMI से जुड़ी हुई है। Battlegrounds Mobile India Game से बैन हट गया है। अब यह गेम दोबारा से वापसी करने जा रहा है। अगर आप भी इस गेम को खेलने के शौकिन है तो जल्द ही Play Store और Apple App Store से BGMI गेम को इंस्टाल कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद गेम वलपर Krafton ने दी है।

BGMI से हट गया बैन

पिछले साल सरकार ने Krafton के पापुलर गेम BGMI पर बैन लगा दिया था। यह बैन प्राइवेसी और सिक्योरिटी के चलते लगाया गया था। तब BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से भी सरकार ने हटवा दिया था। यह BGMI गेम PUBG मोबाइल इंडिया का रिब्रांडेड वर्जन है। इसे Krafton ने बदलाव के साथ लॉन्च किया था। Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने BGMI से बैन हटाने पर सरकार का आभार जताया है।

BGMI की अभी टेस्टिंग पीरियड

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से अभी BGMI को टेस्टिंग पीरियड के लिए शुरू किया गया है। यह पीरियड 90 दिनों यानी 3 महीने का है। इस दौरान (BGMI Comeback For 3 Months) सरकार यह वॉच करेगी कि क्या यह ऐप भारत में सभी नियमों को फॉलो कर रही है। अगर ऐप में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिलती है तो इस पर से पूरी तरह बैन हटा दिया जाएगा और यूजर्स के लिए पूरी तरह यह गेम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

क्या 24x7 खेल पाएंगे गेम

BGMI भारत में फिर से वापसी तो कर रहा है लेकिन इस बार कई नियम बदले हुए हैं। बीजीएमआई यूजर्स इस बार गेम को 24x7 नहीं खेल पाएंगे। इस बार इसकी एक लिमिट तय की जा सकती है। गेम में ब्लड जैसे ग्राफिक्स भी नहीं दिखाई देंगे।

BGMI क्या है

BGMI एक साउथ कोरियन गेमिंग ऐप है। पिछले साल 2022 में जब भारत सरकार 300 से ज्यादा ऐप को बैन कर रही थी, तब उसमें यह गेम ऐप भी शामिल था। अब जब सरकार ने इससे बैन हटा लिया है तो साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत मिल गई है।

इसे भी पढ़ें

हो गई मौज ! अब Twitter पर अपलोड कर पाएंगे दो घंटे का VIDEO...जान लें शर्त

 

सिर्फ 49 रुपए में SonyLIV, ZEE5, Disney Plus Hotstar का मजा, BSNL लाया मौज कराने वाला प्लान

 

 

 

Share this article
click me!