ChatGPT की साइट डाउन हुई तो उतावले हुए यूजर्स, कहा- इसके बिना एक पल भी रह पाना मुश्किल

Published : Feb 21, 2023, 05:51 PM IST
ChatGPT Service down

सार

सिर्फ 2 से 3 महीने में ही जबदस्त पॉपुलैरिटी के बीच चैटजीपीटी की वेबसाइट पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। यही कारण है कि आए दिन इसकी सर्विस डाउन हो जा रही है। एक बार फिर सर्विस डाउन होने से यूजर्स उतावले हो गए हैं।

टेक डेस्क : OpenAI के ChatGPT की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि जब इसकी सर्विस डाउन हुई तो यूजर्स का मूड ऑफ हो गया। वेबसाइट पल लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है और इसी वजह से सर्वर डाउन हो जा रहा है। सिर्फ चैटजीपीटी प्लस का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही इस सर्विस का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। प्लान न लेने वालों की वेबसाइट में या तो एरर दिख रहा या फिर वेटिंग लिस्ट में वेट करने को कहा जा रहा है।

यूजर्स पर चढ़ा चस्का

सिर्फ 2 से 3 महीने पहले ही लांच हुए इस चैटबॉट को लेकर लोगों पर चस्का चढ़ा हुआ है। वेबसाइट के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वे सिर्फ 50 प्रतिशत तक ही चैटजीपीटी पर सर्च कर पा रहे हैं। बिना चैटजीपीटी के उनके लिए रहना अब काफी कठिन हो रहा है। कुछ यूजर्स की यह भी शिकायत है कि पेड प्लान लेने के बावजूद भी वेबसाइट डाउन है।

ChatGPT डाउन, यूजर्स का रिएक्शन

चैटजीपीटी डाउन होने के बाद यूजर्स काफी उतावले हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'मुझे चैटजीपीटी चलाने की अब आदत हो गई है, सिर्फ 50% सर्च इसी टूल पर करते हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि चैटजीपीटी के न होने से उन्हें काफी दर्द हो रहा है। उनका पूरा काम ही रुक गया है।

 

 

 

 

क्यों हो रही ट्रैफिक प्रॉब्लम

दरअसल, इन दिनों चैटजीपीटी की वेबसाइट पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है, जिसकी वजह से यह आए दिन डाउन हो जा रही है। सिर्फ वही लोग चैटजीपीटी की सर्विस का यूज कर पा सरहे हैं, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन लिया है। अब मुफ्त में इस सर्विस का यूज कर रहे यूजर्स को वेबसाइट के सही होने का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें

6 घंटे लेट हुई फ्लाइट तो महिला ने ChatGPT से लिखवाया Email, चैटबॉट ने जो लिखा, वो बेहद कमाल है

 

UK पीएम ऋषि सुनक और बिल गेट्स के साथ ChatGPT का इंटरव्यू, यहां जानें चैटबॉट ने क्या-क्या पूछा

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स