JioBook 2023 Laptop : फोन से भी सस्ता लैपटॉप लॉन्च, सिर्फ इतनी है कीमत

Published : Jul 31, 2023, 05:47 PM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 09:04 AM IST
Reliance JioBook 2

सार

रिलायंस जियोबुक का लेटेस्ट लैपटॉप सिर्फ 990 ग्राम का है। इसके बैक पैनल में Jio का लोगो लगा है। सेकेंड जेनरेशन JioBook में कनेक्टिविटी के लिए कई जबरदस्त ऑप्शन कंपनी ने दिए हैं। 

टेक डेस्क : रिलायंस जियो ने फोन से भी सस्ता अपने JioBook की सेकेंड जेनरेशन लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Jiobook 2 पहले के मुकाबले काफी बेहतर प्रोसेसर के साथ मार्केट में आया है। इस लैपटॉप को अमेजन से खरीद सकते हैं। इस बजट फ्रेंडली लैपटॉप में 4G इनेबल है। पिछले महीने ही देश में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को भी जियो ने उतारा है। जियो का ये लैपटॉप काफी सस्ता है। इसे कोई भी बड़ी आसानी से खरीद सकते है। पिछले वर्जन के मुकाबले इसमें कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं।

Reliance Jiobook 2023 लैपटॉप के फीचर्स

रिलायंस जियोबुक के लेटेस्ट लैपटॉप के खूबियों की बात करें तो यह पहले वर्जन से काफी हल्का है। इसका वेट सिर्फ 990 ग्राम है। इसके बैक पैनल में Jio का लोगो लगा है। लेटेस्ट JioBook में कनेक्टिविटी के लिए जबरदस्त ऑप्शन दिए गए हैं। 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और SIM सपोर्ट के साथ यह आ रहा है। इस लैपटॉप को नेटवर्क से कनेक्ट करना काफी आसान है।

JioBook 2nd Generation बैटरी और स्टोरेज

जियोबुक सेकेंड जेनरेशन लैपटॉप 5,000mAh बैटरी (JioBook Battery) के साथ आ रहा है। इस लैपटॉप में 4GB RAM और 64GB की इंटरनल मेमोरी (JioBook Storage) दी गई है। इसके स्टोरेज को 256GB तक आप बढ़ा सकते हैं। जियो की तरफ से दावा दिया गया है कि इस लैपटॉप को एक बार चार्ज कर आप पूरे दिन का बैकअप पा सकते हैं। करीब 8 घंटे का बैकअप इससे मिलेगा।

JioBook 2nd Generation Price

जियोबुक सेकेंड जेनरेशन काफी सस्ता लैपटॉप है। इसकी कीमत एक स्मार्टफोन से भी कम है। इसे आप सिर्फ 16,499 रुपए में खरीद सकते हैं। ब्लू कलर ऑप्शन (Reliance JioBook 2023 Color Options) में इसे पेश किया गया है। रिलायंस डिजिटल या जियो स्टोर से आप इसे खरीद सकते हैं। अमेजन पर ऑनलाइन भी यह उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

स्मार्टफोन की बैटरी चलेगी सालों-साल, बस अपना लें सिंपल Tricks

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स