
VI Recharge Plan: देश में जियो-एयरटेल के बाद VI टेलीकॉम सेक्टर में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जो ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर रिचार्ज प्लान लाती रहती है। एक बार फिर वोडाफोन-आइडिया खास ऑफर लेकर आया है, जहां यूजर 1 रुपए में 4,999 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं। दरअसल, बीते दिनों कंपनी ने VI Games पर पॉपुलर गेम Galaxy Shooter का Freedom Fest Edition लॉन्च किया गया है, जहां जीतने पर कई तरह के रिवार्ड मिल रहे हैं, जिनमें 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाले प्लान को भी शामिल किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया का ये खास ऑफर केवल 31 अगस्त तक मान्य रहेगा। यानी आप गेम के तहत मिलने वाले रिवॉर्ड का इस्तेमाल अगस्त के आखिरी दिन कर सकेंगे। ऐसे में जानते हैं VI का एक साल वाला रिचार्ज प्लान कौन से बेनिफिट्स के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- JioSaavn Pro तीन महीने के लिए फ्री! जानें ऑफर कैसे करें रिडीम
जो लोग डेटा और एंटरटेनमेंट के साथ लॉन्ग वेलेडिटी चाहते हैं वह इस प्लान को चुन सकते हैं। यहां पर आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, जो इस प्लान को और भी ज्यादा खास बना देते हैं।
ये भी पढ़ें- Mixer Grinder: बैचलर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन, 1000 रुपए के अंदर देखें दमदार मिक्सर ग्राइंडर
आप फोन में *199# डायल कर बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा 199 नंबर पर कॉल और VI APP पर लॉगिन करके भी बैलेंस चेक किया जा सकता है।
179, 199, 249, 299, 349, 365, 398 रुपए में अलग-अलग डेटा लिमिट और ओटीटी के हिसाब से 28 दिनों का पैक चुन सकते हैं।
डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। ऑफर का लाभ उठाने पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांच लें।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News