सबसे बड़े टेक इवेंट से पहले Xiaomi का धमाका, धांसू स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच लॉन्च

Published : Feb 26, 2024, 04:49 PM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 05:58 PM IST
Xiaomi 14 Ultra

सार

दुनिया तीसरी बड़ी मोबाइल फैक्चरिंग कंपनी Xiaomi ने तीन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इसमें के दो स्मार्टफोन, एक टैबलेट और 3 स्मार्ट वॉच शामिल है। ये गैजेट्स MWC 2024 से ठीक एक दिन पहले लॉन्च किए है। बता दे कि 26 फरवरी से यह टेक इवेंट शुरू हो रहा है।

टेक डेस्क. स्पेन के बार्सोलोना में दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट 26 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है। इसका नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 है। इस इवेंट में दुनिया भर की नामी टेक कंपनिया अपने गैजेट्स लॉन्च करती है। लेकिन शाओमी ने इवेंट से एक दिन पहले ही प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। दुनिया की तीसरी बड़ी फोन बनाने वाली इस कंपनी ने शाओमी 14 सीरीज के साथ स्मार्ट वॉच और टैबलेट भी लॉन्च किया है।

जानें शाओमी के नए प्रोडक्ट्स के बारें

शाओमी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra दो फोन लॉन्च किए। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शाओमी 14 की कीमत 999 यूरो और शाओमी 14 अल्ट्रा प्रो की कीमत 1499 यूरो है। ये फोन भारत में अब तक लॉन्च नहीं हुए है। कयास लगाए जा रहे है कि ये फोन भारत में जल्द उपलब्ध होंगे, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए तक हो सकती है। इस फोन के साथ ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इस फोन की कीमत कम हो सकती है।

शाओमी ने एक टैबलेट भी लॉन्च किया है। इसका नाम Xiaomi Pad6s Pro है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 699 यूरो यानी भारतीय करेंसी में लगभग 63 हजार रुपए है।

शाओमी ने MWC 2024 से पहले तीन स्मार्टवॉच भी लॉन्च किए है। इसमें Xiaomi Smartband 8 Pro है। इसकी कीमत 69 यूरो यानी भारतीय करेंसी में लगभग 6200 रुपए है। यह हेल्थ और फिटनेस फीचर्स वाली स्मार्ट वॉच है।

दूसरी वॉच Xiaomi Watch S3 है। इसकी कीमत 149 यूरो यानी भारतीय करेंसी में लगभग 67 हजार रुपए है।

तीसरी वॉच Xiaomi Watch 2 है। इसकी कीमत 199 यूरो भारतीय करेंसी में लगभग 18 हजार रुपए है।

यह भी पढें…

MWC 2024 : जानें कितना खास होगा मेगा टेक इवेंट, क्या-क्या होगा लॉन्च

गूगल इमेज सर्च और गूगल डिस्कवर में नहीं दिखेंगी वेब स्टोरीज, किया गया ये बदलाव

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?