फेसबुक की तरह अब आप ट्वीट भी कर सकेंगे एडिट, जानें किसे मिलेगा बटन, कैसे करेगा काम

ट्विटर फेसबुक की तरह अपने यूजर के लिए एडिट का ऑप्शन लेकर आने वाला है। शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। दूसरे यूजर देख पाएंगे कि ट्वीट को एडिट किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2022 3:00 AM IST / Updated: Sep 04 2022, 08:49 AM IST

नई दिल्ली। ट्विटर पर किए गए किसी ट्वीट में अगर कोई गलती हो जाए तो यूजर के पास अभी उसे डिलीट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। एक बार पोस्ट होने के बाद यूजर अपने ट्वीट में कोई बदलाव नहीं कर पाते हैं। इस परेशानी को देखते हुए ट्विटर ने एडिट बटन देने का फैसला किया है। अब लोग फेसबुक पोस्ट की तरह अपने ट्वीट को एडिट कर पाएंगे। 

ट्विटर एडिट फीचर को कब लॉन्च करेगा इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसी जानकारी सामने आई है कि यह आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। ट्विटर अपने सभी यूजर को एडिट बटन नहीं देगा। यहां तक कि ब्लू टिक वाले सभी यूजर को भी यह सुविधा नहीं मिलेगी। 

एडिट की सुविधा के लिए खर्च करने होंगे पैसे
ट्विटर एडिट की सुविधा सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स को देगा। ये पेड सब्सक्राइबर्स हैं। इसके लिए ट्विटर को हर महीने करीब 400 रुपए देने होते हैं। बाद में यह सुविधा नॉर्मल यूजर्स को भी दी जा सकती है।

कैसे होगा ट्वीट एडिट
अपना ट्वीट एडिट करने के लिए पहले यूजर को ट्विटर का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके बाद यूजर अपने ट्वीट को एडिट कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें सेंड बटन को प्रेस कर अपने ट्वीट तक पहुंचना होगा। इसके बाद ट्वीट को Undo करना होगा। Undo करने के बाद उसे एडिट और फिर से पोस्ट किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें- बजट सेगमेंट में तहलका मचाने आया Samsung का नया फोन, 50 MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर

दूसरों को पता चल जाएगा पोस्ट हुआ है एडिट
ट्विटर यूजर को आसानी से पता चल जाएगा कि ट्वीट को एडिट किया गया है। इसके साथ ही वे पहले ट्वीट किए गए कंटेंट को भी देख सकेंगे। ट्वीट के साथ एडिट ट्वीट आइकन भी दिखेगा। यूजर टाइमस्टैम्प पर क्लिक कर देख सकेंगे कि पहले ट्वीट किया गया कंटेंट क्या था और इसमें क्या बदलाव किया गया है। यूजर ट्वीट करने के 30 मिनट के अंदर ही अपने पोस्ट को एडिट कर पाएंगे। इसके बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पॉवरफुल प्रोसेसर और 4K कैमरा से लैस Sony Xperia 5 IV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
 

Read more Articles on
Share this article
click me!